फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   2 died in accident

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौत, दो घायल

Mon, 24 Oct 2022 07:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
2 died in accident
बसरेहर (इटावा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बिहार के रोहतास के बिठाना बबनोन निवासी जावेद मियां (42) साथी सद्दाम हुसैन (30) और बिहार के सासाराम निवासी मुन्ना सेठ के साथ कार से सासाराम जा रहे थे। जनपद रोहतास के बबनी निवासी नसीम आलम कार चला रहे थे। इस दौरान आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर 115 के पास सोमवार सुबह पांच बजे चालक को झपकी आ गई और कार डिवाइडर से जा टकराई। दुर्घटना के बाद कार में चारों लोग फंस गए। राहगीरों की सूचना पर चौबिया थाना प्रभारी जेपी सिंह और एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों की बाहर निकाला।
विज्ञापन

हादसे में जावेद और सद्दाम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुन्ना सेठ और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आननफानन दोनों घायलों को एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां डॉक्टर ने मुन्ना सेठ और चालक की हालत गंभीर बताई है। आगरा- खनऊ एक्सप्रेसवे के सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद पांडे ने बताया कि कार चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से एक्सप्रेसवे से हटाकर चौपला पार्किंग यार्ड में खड़ा किया गया है। चौबिया थाना प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि मृतकों और घायलों को परिजनों को सूचना कर दी गई। परिजनों के आने पर पंचनामा भर शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed