फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   19 council schools to get new buildings; 2.91 crore sanctioned.

Etawah News: 19 परिषदीय विद्यालयों को मिलेंगे नए भवन, 2.91 करोड़ मंजूर

Tue, 01 Sep 2026 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
19 council schools to get new buildings; 2.91 crore sanctioned.
इटावा/चकरनगर। जिले के 19 प्राथमिक विद्यालयों को जल्द ही नए भवन मिलेंगे। वर्ष 2026-27 में प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड (पीएबी) ने इन विद्यालयों के भवन निर्माण के लिए 2.91 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। स्वीकृत बजट की 50 प्रतिशत धनराशि फिलहाल जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश मोनिका रानी की ओर से बीएसए को जारी पत्र में इसकी जानकारी दी गई है। इन विद्यालयों के पुराने भवन जर्जर होने के कारण पहले ही कंडम घोषित किए जा चुके थे। सुरक्षा के मद्देनजर इन भवनों का ध्वस्तीकरण भी कराया जा चुका है। अब नए भवन बनने से विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सकेगा। जर्जर भवनों के स्थान पर नए भवन निर्माण के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव के आधार पर भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड ने बजट को मंजूरी दी है। विभाग अब निर्माण प्रक्रिया शुरू कराने की तैयारी में जुटा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार शासन स्तर से कार्यदायी संस्था का चयन होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। नए भवनों में विद्यार्थियों के लिए मौसम के अनुसार बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे पठन-पाठन का माहौल भी सुधरेगा।
विज्ञापन

इन विद्यालयों के भवनों का होगा निर्माण
नगला भगे, नगला प्रीत, ध्यानपुरा, सिद्धपुरा, मिहौली नवीन, मड़ैया पुल, बसवारा, रमपुरा, महानेपुर, विचारपुरा, आलमपुर हौज, सिकंदरपुर, महाराजपुर, पाली खुर्द, पड़ियापुर, नगला खोड़न, नीमरी, रमाइन और ग्राम बंगला के प्राथमिक विद्यालय के भवनों का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed