{"_id":"69877d2e7f5af7feda0091d3","slug":"172-students-skipped-the-navodaya-vidyalaya-class-9-and-11-exams-etawah-news-c-12-1-knp1061-1419947-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: 172 छात्रों ने छोड़ी नवोदय विद्यालय की कक्षा नौ व 11 की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: 172 छात्रों ने छोड़ी नवोदय विद्यालय की कक्षा नौ व 11 की परीक्षा
विज्ञापन
-कक्षा नौ में 257 और कक्षा 11 में मात्र 12 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-जीआईसी प्रधानाचार्य ने जांच दल के रूप में केंद्र का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को कक्षा नौ और 11 के रिक्त सीटों को भरने के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। कड़ी सुरक्षा और कड़े अनुशासन के बीच यह परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही अभ्यर्थियों और अभिभावकों की चहल-पहल देखी गई।
परीक्षा प्रभारी आरके गौतम ने बताया कि कक्षा नौ में कुल 351 छात्रों का पंजीकरण था, जिसमें से 257 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 94 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कक्षा 11 के इस वर्ग में उपस्थिति काफी कम रही। कुल 90 पंजीकृत छात्रों में से केवल 12 छात्र ही परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 78 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. दीपक सक्सेना ने जांच दल के रूप में केंद्र का सघन निरीक्षण किया। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुमन तोमर, शैलेश कुमार गौतम, सोनम तोमर रहीं।नारी सुरक्षा के लिए चलाया जागरूकता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। महिलाओं और बेटियों को सुरक्षित व स्वावलंबी बनाने के लिए मिशन शक्ति के तहत पुलिस की टीम शनिवार को गांवों, चौराहों और बाजारों में पहुंची। वहां मौजूद महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
महिला पुलिसकर्मियों ने सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण किया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिया। इसके अलावा महिलाओं को सरकारी की योजनाओं की भी जानकारी दी गई। टीम ने कहा कि महिलाओं को भयमुक्त माहौल देने के साथ-साथ उन्हें सशक्त बनाना है। पुलिस ने महिलाओं को आपातकालीन स्थितियों में मदद के लिए महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी। साथ ही पुलिस ने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर जोर दिया।
महिलाओं को बताया गया कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स जैसे प्लेटफार्म का इस्तेमाल सावधानी से करें। कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी साझा न करें।
अभिलेखागार प्रभारी को प्रतिकूल प्रविष्टि
- बस्ते मिले अव्यवस्थित, संग्रह अनुभाग का भी डीएम ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने शनिवार को सदर तहसील के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखागार में अव्यवस्थाएं मिलने पर प्रभारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अभिलेखागार में बस्ते अव्यवस्थित मिले। डीएम ने कहा कि बस्तों को पुनरीक्षित करते हुए नए कपड़े से बांधकर व्यवस्थित कर चिह्नित स्थान पर रखा जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें आसानी से ढूंढा जा सके। उन्होंने अभिलेखागार प्रभारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
इसके बाद वह संग्रह अनुभाग का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां नाजिर तहसील को निर्देश दिए कि अलमारियों में संरक्षित पत्रावलियों की सूची का अंकन किया जाए। कार्यालय रजिस्ट्रार कानूनगो, बीआरसी सेंटर आदि का निरीक्षण करते हुए संबंधित कार्मिकों को निर्देश दिए कि उनके कार्यालय में मात्र वही पत्रावलियां रहेंगी, जो वर्तमान में संचालित हैं। इस दौरान एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा, तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी, ईओ नगर पालिका रामआसरे कमल, नायब तहसीलदार अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
औरैया। तहसील में दाखिल-खारिज में हो रही देरी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाया है। शनिवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष शेखर मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने की मांग की। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि बार-बार अवगत कराने के बावजूद आवेदन लंबित पड़े हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को बार-बार आना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं ने बताया कि लंबे समय से तहसील में पीने के पानी की किल्लत बनी हुई है। मांग की गई कि जल निगम और नगर पालिका के जेई के साथ समन्वय कर जलापूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। इस दौरान तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे। (संवाद)