फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   या अली की सदाओं से गूंज उठा शहर

या अली की सदाओं से गूंज उठा शहर

Fri, 22 Mar 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
या अली की सदाओं से गूंज उठा शहर
इटावा। मौलाये कायनात हजरत अली के यौम-ए-पैदाइश के मौके पर जुलूसे मौला अली कमेटी की ओर से गुरुवार को जुलूस-ए-मौला अली बड़ी शानों शौकत के साथ निकाला गया।
विज्ञापन


जुलूस रामगंज इमामबाड़ा से अदबो अहतराम के साथ उठा। जुलूस में सबसे आगे अलम, जुल्फिकार थीं साथ में बड़ी तादाद में अलम शामिल थे। जुलूस कबीरगंज, रामगंज चौराहा, दरगाह वारसी, चिड़ीमार स्कूल, उर्दू मोहल्ला, नौरंगाबाद चौराहा, तिकोनिया, पक्की सराय, नगर पालिका चौराहा, पचराहा, चौखर कुआं, तहसील, साबितगंज, नया शहर होते हुए रामगंज इमाम बारगाह पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में आकर्षक झांकियों व चौकयों ने सभी का मनमोह लिया। जुलूस में या अली की सदायें गूंज रही थीं। बच्चे, जवान, बुजुर्ग हाथों में झंडे फहरा रहे थे।
विज्ञापन


जुलूस कमेटी ने सभी अलम, चौकी लाने वालों को प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया। साथ ही जुलूस में शामिल अतिथियों का दुपट्टे पहनाकर स्वागत किया। जुलूस की व्यवस्था में नदीम अहमद वारसी, मुन्ना वारसी, मोहम्मद बिटटू, आफताब अहमद, जीमल वारसी, हाजी अजीम वारसी, शकील वारसी, जीशान वारसी, निजामुददीन वारसी, सलमान खान, कलीम वारसी, गुलाम वारिस का योगदान रहा। जुलूस में शांति व्यवस्था बनाये रखने में एसडीएम सदर सिद्धार्थ, सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय, कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला, थाना प्रभारी सिविल लाइन मदन मोहन गुप्ता, थाना प्रभारी फ्रेंडस कालौनी अनिल कुमार ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाये कायनात हजरत अली के यौम-ए-पैदाइश पर रामगंज से निकले जुलूस का शिया समुदाय ने पक्की सराय पर स्वागत किया। शिया समाज ने पक्की सराय स्थित इटावा पब्लिक स्कूल बड़ा इमाम बाड़ा पर कोल्डड्रिंक व पानी की सबील लगाई और मौला अली कमेटी द्वारा निकाले गए जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया। कमेटी की ओर से नदीम वारसी, बिट्टू ने राहत अकील, राहत हुसैन रिजवी, शावेज नकवी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हाजी अरशद मरगूब, मुशीर हैदर, शानू, आतिफ, सोनू, मुजाहिद हुसैन, शाबू, साहिल, मोनू, सैफ, जीशान हैदर, शबी, शम्स आदि ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed