फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   चेयरमैन व सभासद पद जिताकर रखें नया इतिहास

चेयरमैन व सभासद पद जिताकर रखें नया इतिहास

Wed, 25 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
चेयरमैन व सभासद पद जिताकर रखें नया इतिहास

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जसवंतनगर (इटावा)। समाजवादी पार्टी के निर्देश पर कस्बा कार्यालय में नगर इकाई की नगर निकाय चुनावी बैठक नगर अध्यक्ष नीरज यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री विश्राम सिंह यादव के समक्ष नगर निकाय चुनाव समिति की कमेटी गठित की गई। उन्होंने पार्टी के लोगों से जीत से नया इतिहास रचने को कहा।


पूर्व मंत्री ने कहा कि नगर निकाय के चुनाव में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पालिका चेयरमैन व सभासद पद पर जीत दर्ज करनी है। चुनाव प्रभारी जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप यादव को चुना गया। वह 11 सदस्यों की कमेटी बनाकर उन्हें जिम्मेदारी देंगे।
विज्ञापन


अनिल ने कहा कि चुनाव लड़ने के इच्छुक आवेदन 26 अक्तूबर की शाम तक कार्यालय आकर जमा कर सकते हैं। चयन गठित कमेटी द्वारा किया जाएगा और चेयरमैन के लिए प्रत्याशी पार्टी हाईकमान द्वारा निर्धारित होगा। इस मौके पर रामपाल यादव, राकेश यादव, याहिया खान, मोहित सनी यादव, सुनील यादव, सत्यनारायण उर्फ पुद्दल, दाताराम शंखवार, रविंद्र कुमार यादव, कुलदीप कुमार यादव, माया देवी, मुन्ना, मो. नाजिम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-समाजवादी पार्टी की नगर पालिका संबंधी चुनावी बैठक संपन्न
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed