{"_id":"609182c18ebc3ecd8b23257b","slug":"17-sp-arrested-for-creating-ruckus-etawha-news-knp62675875","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन एफआईआर दर्ज, 17 सपाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन एफआईआर दर्ज, 17 सपाई गिरफ्तार
विज्ञापन
चकरनगर के ब्लॉक के वार्ड प्रथम में जिला पंचायत सीट पर पार्टी प्रत्याशी की जीत को लेकर सपाइयों ने सोमवार को शहर में डीएम ऑफिस के बाहर हंगामा व नारेबाजी की थी।
पुलिसक र्मियों से धक्का-मुक्की व हाथापाई भी हुई थी। इस मामले में सिविल लाइंस थाना में पुुलिस की तरफ से तीन एफआईआर दर्ज कराई गईं।
पुलिस ने मामले में सपा से जुड़े 17 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी पुलिस लाइन में रखा गया। देर रात सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
चकलनगर ब्लॉक के वार्ड प्रथम से सपा प्रत्याशी शैलेश कुमारी चौहान की मतगणना के बाद सोमवार को निर्वाचन अधिकारी ने विजयी घोषित किया था। जबकि, भाजपा की प्रभादेवी खुद की जीत का दावा कर रही थीं।
विज्ञापन
दोपहर में मामला एडीएम जय प्रकाश के पास पहुंचा। दोनों दलों के नेता अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के साथ कलक्टे्ट परिसर में एडीएम के पास अपना-अपना पक्ष रखने गए थे। वहां पर सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह से सपाइयों व भाजपाइयों की कलक्ट्रेट परिसर के बाहर निकाले जाने को लेकर नोंकझोक हो गई थी।
इसके बाद डीएम श्रुति सिंह के मिलने निर्वतमान जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव व सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव उनके आवास पर पहुंचे थे। जबकि, पार्टी के तमाम कार्यकर्ता डीएम आवास के बाहर खड़े थे। उसी दौरान पुलिस ने सपाइयों को हिरासत में लिए जाने को लेकर विवाद हो गया था।
सपाइयों से पुलिस की नोंकझोंक, धक्का-मुक्की व हाथापाई हुई थी। एडीजी भानु भाष्कर व एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने मौके पहुंचकर स्थिति को संभाला था। इस मामले में पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया था।
साथ ही पुलिस की तरफ से 50-60 अज्ञात के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन, आपदा प्रबंधन अधिनियम व महामारी एक्ट के तहत तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए है।
छोटे लाल, सुनील, दीपक, पुष्पेंद्र, शिवम, रुपेंद्र, दिनेश सिंह, त्रिवेंद्र सिंह, सतीश कुमार, नीरज सिंह, अर्जुन सिंह, अतवर सिंह, वोटू यादव उर्फ योगेेंद्र, शीटू उर्फ जितेंद्र यादव, रामदास, कल्लू उर्फ जनवेदन, औसान सिंह।
डीएम के आवास के बाहर सोमवार को सपाइयों के हंगामा करने के बाद उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डीएम आवास चौराहे को चारों तरफ से अस्थाई बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया। डीएम आवास के सामने से निकलने पर पाबंदी लगा दी गई। साथ ही चौराहे के चारों तरफ से पुलिस के साथ ही आरएएफ कर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।
डीएम आवास के चारों तरफ अस्थाई बैरियर लगाकर रास्ता बंद किए जाने से राहगीरों को काफी परेशानी हुई है। अस्पताल जाने वाले मार्ग, रेलवे स्टेशन, एसएसपी चौराहा व आगरा रोड जाने वाले मार्ग पर अस्थाई बैरियर लगाकर रास्ता रोका गया है।
अस्पताल जाने वालों को सिविल लाइंस थाने की बगल वाली रोड से, नार्मल स्कूल वाली रोड से एसएसपी चौराहा, आगरा जाने वालों को भी नार्मल रोड से होकर गुजरना पड़ा। रोडवेज बसें और अन्य वाहन भी इन्हीं मार्गों से गुजारे गए।
--