फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   17 Sahitya Shiromaniya honored in the city

17 साहित्य शिरोमणियों का शहर में हुआ सम्मान

Sat, 21 Dec 2019 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
17 Sahitya Shiromaniya honored in the city
इटावा। इस्लामिया इंटर कालेज के परिसर में शनिवार को इटावा हिंदी सेवा निधि के 27वें सारस्वत सम्मान समारोह में 17 मनीषियों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के जज सुधीर अग्रवाल, संस्था के संरक्षक/अध्यक्ष पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी और तारा गांधी भट्टाचार्य ने साहित्य की विभूतियों को शॉल ओढ़ाकर मेडल, चेक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। वहीं एक व्यक्ति का सम्मान होना था लेकिन वो नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

इसके पहले अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद एसडी इंटर कॉलेज के बच्चों ने सरस्वती वंदना और हिंदी वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद विभूतियों का सम्मान शुरू किया गया। संस्था की ओर से दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार न्यायमूर्ति श्री प्रेमशंकर गुप्त जनवाणी सम्मान कथा शिल्पी चित्रा मुद्गल को दिया गया। इसी तरह प्रवासी भारतीय हिंदी सेवा सम्मान इंग्लैंड की साहित्यकार जय वर्मा को और सेठ गोविंद दास सुषमा स्वराज शासन-प्रशासन हिंदी सेवा सम्मान राजनीति क्षेत्र में काम करने वाले सांसद डॉ.रामशंकर कठेरिया को दिया गया। न्यायमूर्ति रामभूषण मेहरोत्रा स्मृति सम्मान से इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी को नवाजा गया। गंग देव सम्मान कवि रामेंद्र मोहन त्रिपाठी और श्यामनाथ कक्कड़ हिंदी विधिसेवा सम्मान उमेश शर्मा को दिया गया। डॉ. दुखनराम विज्ञान चिकित्सा हिंदी सेवा सम्मान मरणोपरांत माता प्रसाद खेमका को दिया गया। सावित्री देवी गुप्त हिन्दी सेवा सम्मान लेखक और अनुवादक सोनाली मिश्रा को दिया गया। यश भारती पुरस्कार विजेता गीतकार डा. विष्णु सक्सेना को गोपाल दास नीरज बेकल उत्साही सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

कुमुद भूषण कला संस्कृति सेवा सम्मान पद्मश्री सोमा घोष को प्रदान किया गया। डॉ.श्रीराम मेहरोत्रा स्मृति सम्मान इतिहास, संस्कृति तथा पुरातत्वक की शोधकर्ता डॉ.नीरा मिश्रा को प्रदान किया गया। श्रीमन्नारायण रत्नाकर शास्त्री अलंकरण अंबेडकर नगर के जिलाधिकारी राकेश मिश्र को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार उनकी अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि ने प्राप्त किया। शिशु बल्लभ अलंकरण दिल्ली पुलिस में कार्यरत एवं कवि व लेखक सुमित प्रताप सिंह को प्रदान किया जाना था लेकिन वह कार्यक्रम में नहीं आ सके। शिवदत्त चतुर्वेदी प्रह्लाद यदुवंशी अलंकरण सहित्यकार डॉ. अनुपमा चतुर्वेदी को, बेदम वारसी निसार सीमावी अलंकरण फय्यज हुसैन की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि ने प्राप्त किया। भीमसेन शर्मा गुलाबराय अलंकरण लेखक व कवि राकेश शर्मा को, भटेले विश्वनाथ- शेख अतहर हुसैन अलंकरण युवा कवि देवेंद्र प्रताप सिंह आग को प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मान समारोह के अंत में अध्यक्षता कर रहीं महात्मा गांधी की पौत्री तारा गांधी भट्टाचार्य को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती सम्मान से सम्मानित किया गया। वह पिछले 18 साल से गंगा बचाओ आंदोलन से जुड़ी हैं और कस्तूरबा गांधी स्मारक ट्रस्ट की अध्यक्ष हैं। जिसका मुख्यालय कस्तूरबा ग्राम इंदौर में है। देश के 23 राज्यों में इसकी शाखाएं 500 से ज्यादा उपकेंद्र है जो ग्रामीण महिलाओं और बच्चों के लिए कार्य कर रही है। कार्यक्रम का संचालन डॉ.विद्याकांत तिवारी एवं डॉ.कुश चतुर्वेदी ने किया। आभार प्रदीप कुमार ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed