{"_id":"59860aee4f1c1b234c8b466d","slug":"151501956846-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी से टकराई बाइक, 15 मिनट खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी से टकराई बाइक, 15 मिनट खड़ी रही ट्रेन
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
रेलवे बंबा पुलिया पर शनिवार सुबह नई दिल्ली की ओर जा रही अप 2423 राजधानी एक्सप्रेस से एक बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। ट्रेन करीब 15 मिनट तक वहीं खड़ी रही। तकनीकी टीम ने जांच के बाद ट्रेन को रवाना किया।
सीहपुरा और इकारपुर के बीच कोई रेलवे फाटक नहीं है। गांव के लोगों के रेलवे लाइन पार करते समय हादसे का डर रहता है। शनिवार सुबह एक बाइक सवार रेलवे लाइन क्रास कर रहा था तभी तेज गति से आती राजधानी देखकर उसने बाइक ट्रैक पर ही छोड़ दी और भाग गया। ट्रेन के इंजन से टकराकर बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। टेक्नीशियन और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और ट्रेन का निरीक्षण किया। 15 मिनट बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
- सीहपुरा और इकारपुर के बीच नहीं है रेलवे फाटक