फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   15 days medicine not given at medical collefe to serious patient

Etawah News: स्वास्थ्य मंत्री के आदेश पर भी नहीं दी जा रहीं 15 दिन की दवाएं

Sun, 25 Dec 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
15 days medicine not given at medical collefe to serious patient
सैफई। स्वास्थ्य मंत्री के आदेश पर भी सैफई मेडिकल कॉलेज में गंभीर मरीजों को 15 दिन की दवाएं नहीं दी जा रही हैं। इससे दूर-दराज से आने वाले मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सैफई मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रतिदिन लगभग ढाई से तीन हजार मरीज दिखाने के लिए आते हैं। यहां जिले के साथ ही मैनपुरी, एटा, औरैया समेत कई जिलों से मरीज आते हैं। गंभीर मरीजों को ठंड में बार-बार आने में परेशानी होती है। इसे देखते हुए डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने हृदय रोगियों और बीपी की समस्या के साथ गंभीर रोगियों को 15 दिन की दवाएं देने आदेेश दिए थे। इसके बाद भी मेडिकल कॉलेज में सभी मरीजों को सिर्फ पांच दिन की ही दवा दी जा रही है।
विज्ञापन

मरीजों का कहना है कि डॉक्टर तो 15 दिन की दवाएं लिख देते हैं, लेकिन दवा काउंटर पर बैठे फार्मासिस्ट मनमानी करते हैं। दूर दराज से आए मरीज पूरे दिन दिखाने और घंटों लाइन में लगने के बाद दवा ले पाता है। पांच दिन की दवा देखकर वह निराश होकर चला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग मरीजों ने बताई समस्या
मैनपुरी से मेडिकल कॉलेज दिखाने आए बुजुर्ग फेरू सिंह ने बताया कि वह हृदय रोगी हैं। काफी समय से यहां से इलाज चल रहा है। कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर ने 15 दिन की दवा लिखी है, लेकिन काउंटर से सिर्फ पांच दिन की दवा दी गई है। सर्दियों में बार-बार आने में परेशानी होती है।
मैनपुरी के गांव बालमपुर से आए बुजुर्ग नवाब सिंह ने बताया कि जब से कॉर्डियोलॉजी विभाग संचालित हुआ है, तब से यहीं से इलाज करा रहे हैं। डॉक्टर साहब 15 दिन की दवाई लिख रहे हैं, लेकिन काउंटर पर मनमानी जारी है। 10 दिनों की दवा बाहर से महंगे दामों पर लेनी पड़ती है।
मो. सुवालेय हृदय रोगी हैं। वह मेडिकल कॉलेज दिखाने आए थे। उन्होंने बताया कि उनका लंबे समय से इलाज चल रहा है। काउंटर पर कई बार गिड़गिड़ाने के बाद भी सिर्फ पांच दिन की दवा दी जाती है।

वर्जन
प्रभारी कुल सचिव डॉ. चंद्रवीर सिंह ने बताया कि काउंटर से 15 दिन की दवाएं क्यों नहीं दी जा रही हैं, इस संबंध में जानकारी की जाएगी। वरिष्ठों के साथ विमर्श के बाद आदेश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed