{"_id":"60ad367a8ebc3e6ac035a003","slug":"14-quintal-rice-of-government-shop-going-on-sale-etawha-news-knp6303950127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकने जा रहा सरकारी दुकान का 14 क्विंटल चावल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकने जा रहा सरकारी दुकान का 14 क्विंटल चावल पकड़ा
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। पुलिस ने मंगलवार को बिक्री के लिए पूर्व प्रधान के पास जा रहा चितौरा गांव की राशन दुकान का करीब 14 क्विंटल चावल पकड़ा है। दुकान को सीज कर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अहेरीपुर चौकी पुलिस ने निवाड़ीकला में चावल से लदा लोडर पकड़ा। निवाड़ीकला में एक पूर्व प्रधान को चावल बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। लोडर में करीब 14 क्विंटल कुंतल चावल लदा था। पुलिस ने सूचना खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के भरथना इंस्पेक्टर विवेक कुमार को दी। इंस्पेक्टर ने खितौरा गांव के कोटेदार की दुकान का स्टॉक चेक किया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि खितौरा की कोटेदार सरला देवी की दुकान में 11 क्विंटल चावल कम मिला है। दुकान को सील कर कार्रवाई की जा रही है। डीएम को पत्र भी भेजा जा रहा है। पुलिस ने चावल लदा लोडर कब्जे में ले लिया है।