{"_id":"6445834bdb001e6cd10c64b6","slug":"14-nomination-for-palika-adhyach-etawha-news-c-12-1-195779-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: अध्यक्ष पद के लिए 14 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: अध्यक्ष पद के लिए 14 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
Mon, 24 Apr 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
इटावा। निकाय चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया में रविवार को सातवें दिन 14 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए पर्चे दाखिल किए। साेमवार को नामांकन का अंतिम दिन है।
इटावा से कांग्रेस की ओर से ममता द्विवेदी, भरथना से कांग्रेस के ब्रजेश कुमार और जसवंतनगर से आप से राजेंद्र दिवाकर ने नामांकन दाखिल कराया। बकेवर से बसपा की ओर से विवेक यादव सन्नी, लखना से कांग्रेस के प्रदीप कुमार ने नामांकन दाखिल किया। अब तक जिले में छह निकायों के चेयरमैन के लिए कुल 48 लोग ताल ठोंक चुके हैं।
रविवार को इटावा से चेयरमैन पद के लिए एकमात्र नामांकन कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वाचस्पति द्विवेदी की पत्नी ममता द्विवेदी ने कराया। भरथना से चेयरमैन पद पर रविवार को तीन नामांकन हुए। इसमें कांग्रेस की ओर से बृजेश कुमार तथा भाजपा नेता प्रभाकर गुप्ता की पुत्रवधू मनीषी गुप्ता ने निर्दलीय नामांकन दाखिल कराया। हालांकि शाम को जारी भाजपा की सूची में मनीषी गुप्ता का नाम घोषित हो गया। जसवंतनगर से रविवार को आप के राजेंद्र दिवाकर सहित तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कराए। अब तक चेयरमैन पद के लिए इटावा से एक, जसवंतनगर से चार और भरथना से 11 लोग पर्चा दाखिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
जिले की इकदिल नगर पंचायत से रविवार को कोई नामांकन नहीं भरा गया। बकेवर से बसपा प्रत्याशी विवेक यादव सन्नी सहित छह लोगों ने तथा लखना से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप कुमार ने नामांकन दाखिल कराया। अब तक इकदिल से आठ, बकेवर से 17 तथा लखना से सात लोग अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में कूद चुके हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश अरोड़ा ने बताया कि चेयरमैन पद के साथ छह निकायों के लिए सभासद पद के लिए बड़ी संख्या में नामांकन दाखिल हुए।
वहीं सभासदी के लिए व्यापक पैमाने पर नामांकन दाखिल किए जाने का सिलसिला जारी रहा। नगर पालिका परिषद इटावा के 40 वार्डों के सभासद पद के लिए अब तक कुल 438 नामांकन पत्र क्रय किए गए हैं। भरथना के 25 वार्डों के सभासद पद के लिए कुल 149 नामांकन पत्र क्रय किए गए हैं। जसवंत नगर के 25 वार्डों के सभासद पद के लिए 114 नामांकन पत्र क्रय किए गए।
इकदिल नगर पंचायत के 14 वार्डों के सभासद पद के लिए कुल 83 नामांकन पत्र बिके। नगर पंचायत बकेवर के 12 वार्डों के सभासद पद के लिए 65 नामांकन पत्र क्रय किए गए। 34 नामांकन दाखिल किए गए हैं। नगर पंचायत लखना के 11 वार्डों के सभासद पद के लिए 41 नामांकन पत्र क्रय किए गए।