फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   14 new infected including five members of the same family found

एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत 13 नए संक्रमित मिले

Fri, 12 Jun 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
14 new infected including five members of the same family found
एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत 14 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव निकली है। इसमें प्रवासी महिला और तीन बच्चे हैं, जिसमें 14 माह का नवजात भी शामिल है।
विज्ञापन

इसके साथ जिले में पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 113 हो पहुंच गई। इससे एक की मौत और 48 स्वस्थ हो चुके हैं। अब जिले में सक्रिय केस की संख्या 64 हो गई।
शुक्रवार को जिन 13 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक ही परिवार के तीन बच्चे समेत पांच लोग शामिल हैं।
ये सभी पांचों लोग भरथना चौराहा स्थित अशोक नगर के निवासी एक ही परिवार के तीन बच्चों समेत पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
इसमें 26 साल की महिला के अलावा एक साल का बच्चा, आठ साल का बालक, सात साल की बालिका तथा 13 साल की बालिका है।
बराही टोला निवासी 20 वर्षीय युवक पॉजिटिव है जो पिछले दिनों पॉजिटिव मिली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के परिवार का है। पुरबिया टोला का 37 वर्षीय युवक भी संक्रमित है।
विज्ञापन

शांति कालोनी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति और महेरा फाटक के पास रहने वाला 32 वर्षीय बैंककर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। बैंकर्मी कानपुर देहात जिले की डेरापुर स्थित एक शाखा में कार्यरत है। वह बैंक के लिए वसूली कार्य करता है इस वजह से बाहर आना जाना लगा रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पक्का बाग स्थित अर्जुन नगर निवासी 27 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। ग्राम नगला खादर इकदिल निवासी 50 वर्षीय प्रवासी महिला भी शामिल है। वह 10 जून को आगरा से बेटे के पास से लौटी थी और जांच करवाई थी। इसी तरह कचौरा रोड निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। इस व्यक्ति से बात करने पर इसने खुद को कानपुर में होना बताया।
छिपेट में रिश्तेदार के घर रहने वाला मुन्ना का अड्डा निवासी 25 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। युवक ने बताया कि उसने छिपेटी में 8 जून को लगे कैंप में सैंपल कराया था। पांचवें दिन जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं देर शाम एक 32 वर्षीय महिला की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली है। महिला शहर के निजी अस्पताल में एक हफ्ते से इलाज करा रही थी। महिला जिस अस्पताल के वार्ड में इलाज करा रही थी, उसे सील कर दिया गया है। वहां के मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है।
अफसरों का कहना है कि जून माह में 12 दिनों के अंदर अब तक 63 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। औसतन जून माह में रोजाना पांच पॉजिटिव केस मिले हैं।
----------------
सीएमएस ने किया ट्रूनैट मशीन से शुरू हुई जांच
इटावा। जिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए ट्रूनैट मशीन का शुक्रवार को सीएमएस डॉ. एसएस भदौरिया ने शुभारंभ किया। आइसोलेशन वार्ड में लगाई गई ट्रूनैट मशीन के बारे में बताया कि यह एक दिन में छह जांच ही करेगा और करीब एक घंटे के अंदर रिपोर्ट भी मिल जाएगी।

इस मशीन से सिर्फ गर्भवती महिलाओं, सर्जरी तथा इमरजेंसी वाले मरीजों की कोरोना जांच होगी। पहले दिन सरसईनावर से आई 50 वर्षीय रानी, औरैया से आई 50 वर्षीय जागेश्वरी तथा ग्राम बलियापुर आईटी आई के निकट रहने वाली 22 वर्षीय अनीता ने जांच कराई।
लैब टेक्नीशियन भूपेंद्र ने जांच की। दो महिलाओं की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि एक महिला की रिपोर्ट सैफई भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed