{"_id":"5c5096c9bdec2259c0069535","slug":"111548785353-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुलाकीपुर में बन रहा 10 घनमीटर का गोबर गैस प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ुलाकीपुर में बन रहा 10 घनमीटर का गोबर गैस प्लांट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। कचरा प्रबंधन के तहत जिले में बायोगैस प्लांट बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बसरेहर ब्लॉक के बुलाकीपुर गांव में नेडा विभाग 10 घनमीटर क्षमता वाले दीनबंधु मॉडल का बायो गैस संयंत्र स्थापित करा रहा है। मंगलवार को डीएम सेल्वाकुमारी जे ने निर्माणाधीन संयंत्र का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस प्लांट से आसपास रहने वाले परिवारों को गैस की निशुल्क आपूर्ति की जाएगी। तकरीबन एक पखवाड़ा में इसे ट्रायल के तौर पर शुरू कर दिया जाएगा।
ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतगत विकास खंड बसरेहर की ग्राम पंचायत दुगावली के बुलाकीपुर गांव में बायोगैस संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। यह प्रक्रिया ओडीएफ प्लस का हिस्सा है। इसमें साफ सफाई बरकरार रखने के लिए कचरे के निस्तारण बल दिया जा रहा है। दोपहर करीब 3 बजे यहां पहुंचीं डीएम ने कहा कि शुरुआत में इस प्लांट में फिलिंग करते समय 100 क्विंटल गोबर और निरंतर क्रियाशील रखने के लिए हर रोज 2500 किग्रा गोबर व पानी की जरूरत होगी। इसके माध्यम से जिन परिवारों को कनेक्शन मिलेंगे। उन परिवारों की महिलाओं को भोजन पकाने में सहूलियत मिलेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और समय की भी बचत होगी। यहीं नहीं गांव में गंदगी भी नहीं होगी।
डीएम ने कहा कि प्लांट को 15 से 20 दिन में चालू कर दिया जाएगा। इसके बाद ट्रायल चलेगा और शासन को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। अगर यह ट्रायल में सफल पाया जाता है तो हर गांव में क्षमता अनुसार छोटे व बड़े प्लांट लगाए जाएंगे। जिससे स्वच्छ भारत मिशन का मकसद हल होगा। भ्रमण के दौरान डीएम ने शौचालयों पर मतदाता जागरुकता से संबंधित पेंटिंग पर खुशी जाहिर की। इस दौरान एसडीएम सदर सिद्धार्थ, बीडीओ बसरेहर अतुल कुमार यादव, एडीओ पंचायत व प्रधान आदि मौजूद रहे।