{"_id":"5c572796bdec2259c006991e","slug":"101549215638-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर पानी की आपूर्ति ठप्प होने से यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर पानी की आपूर्ति ठप्प होने से यात्री रहे परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। रेलवे स्टेशन पर रविवार को दोपहर से लेकर देर शाम तक कहीं पर भी पानी न आने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रयागराज कुंभ में सोमवार को मौनी अमावस्या पर्व के मौके पर होने वाले शाही स्नान में जाने वाले यात्रियों की वजह से रविवार स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ देखने को मिली।
स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने बताया कि शाम के समय कुंभ जाने वाले यात्रियों की उमड़ती भीड़ को देखते हुए टूंडला से स्पेशल ट्रेन आ रही है। स्टेशन पर अन्य यात्रियों को छोड़ दें तो कुंभ जाने वाले यात्रियों की संख्या पांच सौ से अधिक है। ऐसी स्थिति में स्टेशन पर पानी की आपूर्ति ठप होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कुंभ जाने वाले यात्रियों के लिए आरपीएफ स्टाफ भी पूरी तरह से मुस्तैद है। शनिवार की रात स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए आने वाली ट्रेनों के बंद डिब्बों को खुलवाकर यात्रियों को ट्रेन के डिब्बे में प्रवेश कराने में लगे रहे।