{"_id":"60a69ad98ebc3e7fd720650a","slug":"100-oxygen-beds-to-be-raised-in-view-of-possibility-of-third-wave-etawha-news-knp6294866194","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर की संभावना के मद्देनजर बढ़ाए जाएंगे 100 ऑक्सीजन बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी लहर की संभावना के मद्देनजर बढ़ाए जाएंगे 100 ऑक्सीजन बेड
विज्ञापन
इटावा। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते सभी जिलों में 100-100 ऑक्सीजन बेड बढ़ाए जाएंगे। सरकारी मेडिकल कॉलेजों और निजी अस्पतालों में आईसीयू बेड भी बढ़ाए गए हैं। अभी 33 ऑक्सीजन प्लांट काम कर रहे हैं और 25 मेडिकल कॉलेजों में नए आक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। ये जानकारी प्रदेश के कृषि मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को पत्रकारों को दी।
प्रभारी मंत्री ने बताया कि सभी 23 जिलों में 18 वर्ष से ऊपर के लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। शेष जिलों के लिए वैक्सीन की उपलब्धता के लिए ग्लोब टेंडर निकाला गया है। मुख्यमंत्री एवं प्रशासन की सक्रियता से कोविड मरीजों की संख्या में कमी आई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 310783 से घटकर 18 मई को 136342 रह गई है। दो सप्ताह के सीमित कर्फ्यू में 164441 मरीज कम हुए हैं। प्रदेश में रिकवरी प्रतिशत 96 और मृत्यु दर 1.1 प्रतिशत है।
प्रभारी मंत्री ने बताया कि प्रदेश में कोविड जांच के लिए 131 लैब हैं। इसमें 44 आरटीपीसीआर जांच होती है। लेबल-2 के 189 अस्पतालों में 24103 आइसोलेशन बेड और 6064 आईसीयू हैं। लेबल-3 के 30 अस्पतालों में 9368 आइसोलेशन बेड और 4507 आईसीयू हैं। इनके अलावा 505 प्राइवेट अस्पतालों में 23212 आइसोलेशन बेड व 6877 आईसीयू हैं।
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में 5683 और निजी अस्पतालों में 2921 वेंटीलेटर हैं। ऑक्सीजन की आपूर्ति 528 एमटी से बढ़ाकर एक हजार एमटी कर दिया गया है। 17 मई तक 183541 रेमडेसिविर इंजेक्शन अस्पतालों को दिए जा चुके हैं। मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन के पास 56472 इंजेक्शन उपलब्ध हैं। गांव में 17 मई तक 73806 निगरानी समिति बनाई गई हैं। जो घर-घर जाकर सर्वे करते हुए बिना टेस्ट परिणाम आए लक्षण मुक्त 136345 मरीजों को मेडिसिन किट बांट चुकी हैं। वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह धाकरे, सदर विधायक सरिता भदौरिया, भरथना विधायक सावित्री कठेरिया भी उपस्थित रहीं।
किसानों को मिलेगी सम्मान निधि
प्रभारी मंत्री ने बताया किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा पहुंचा शुरू हो गया है। मई में 261.5 लाख किसानों को मई में 5230 करोड़ से अधिक धनराशि दी जाएगी। वर्ष 2021-22 के प्रथम चार माह के लिए 232 लाख किसानों को लाभान्वित करने के लिए भुगतान की संस्तुति केंद्र सरकार को भेजी जा चुकी है। साथ 29.5 लाख किसानों की पिछले वर्ष की छूटी हुई किश्तों के भुगतान की भी संस्तुति की गई है।