{"_id":"60db0ccf8ebc3e09cd5c943a","slug":"zip-president-election-no-candidate-withdrew-his-name-etah-news-agr4977281102","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं अध्यक्ष चुनाव: किसी प्रत्याशी ने वापस नहीं लिया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं अध्यक्ष चुनाव: किसी प्रत्याशी ने वापस नहीं लिया नाम
विज्ञापन
एटा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत मंगलवार को किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। सपा और भाजपा समर्थित दो-दो सदस्य चुनाव मैदान में हैं। दो पार्टी से चार प्रत्याशियों को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
अध्यक्ष पद का चुनाव लगातार रोचक होता जा रहा है। 26 जून को सपा से घोषित प्रत्याशी रेखा यादव के अलावा उनकी पुत्रवधू ने नामांकन किया। वहीं भाजपा से घोषित प्रत्याशी विनीता यादव के अलावा भाजपा के समर्थन से विजयी सदस्य गीता देवी ने भी नामांकन किया।
ऐसे में माना जा रहा था कि दोनों ही ओर से एक-एक प्रत्याशी का नाम वापस होगा। इसके लिए 29 जून 11 से दोपहर 3 बजे तक का समय तय किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कलक्ट्रेट में पुलिस बल तैनात किया गया था। भीड़ रोकने के लिए चारों ओर बैरीकेडिंग भी कराई गई। वहीं निर्वाचन कक्ष डीएम कोर्ट रूम में अधिकारी बैठकर नाम वापसी के लिए आने वालों का इंतजार करते रहे, लेकिन तय समय दोपहर 3 बजे तक कोई भी नहीं आया। इसके बाद चारों प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई।