फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   youth first beat up petrol pump workers and then ran away after threatening them In Etah

UP News: फौजी के लड़के हैं... पंप पर कैमरे न होते तो आग लगा देते; पहले कर्मियों को पीटा फिर दी धमकी

Mon, 30 Sep 2024 09:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 30 Sep 2024 09:09 PM IST
सार

एटा में युवको ने पहले पेट्रोल पंप कर्मियों को पीटा फिर धमकी देकर भाग गए। कहा कि फौजी के लड़के हैं। पंप पर कैमरे न होते तो आग लगा देते। 

विज्ञापन
youth first beat up petrol pump workers and then ran away after threatening them In Etah
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में थाना व कस्बा जलेसर में बाईपास पर सब्जी मंडी के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक पर सवार होकर तीन लड़के पहुंचे। पेट्रोल कम डाली है कहकर स्टाफ के साथ गालीगलौज करते हुए धमकाया कि हम रसीदपुर के फौजी के लड़के हैं। अगर पंप पर सीसीटीवी कैमरे नहीं होते तो आग लगा देते।

विज्ञापन


मोहल्ला गोलाकुआं निवासी संजीव कुमार ने बताया कि बाईपास पर उनका पेट्रोल पंप है। 29 सितंबर की शाम लगभग 7:30 बजे एक बाइक पर तीन अज्ञात लोग आए। पेट्रोल कम डालने की कहकर स्टाफ के साथ गालीगलौज करने लगे। 
विज्ञापन

 

विरोध करने पर कर्मचारियों को पीटते हुए जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोग जब बचाने पहुंचे तो पेट्रोल पंप में आग लगाने की धमकी देने लगे। कह रहे थे कि हम रसीदपुर के फौजी के लड़के हैं, अगर पंप पर कैमरे नहीं होते तो पंप को आग लगा देते।
 

पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद से पंप पर काम करने वाले कर्मचारी भयभीत हैं। कई कर्मचारी तो काम करने भी नहीं आ रहे हैं। सीओ जलेसर कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed