{"_id":"5e1a06ee8ebc3e8803061b43","slug":"youth-etah-news-agr4242099103","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा महोत्सव- लखनऊ में कला कौशल का प्रदर्शन करेंगी प्रतिभाएं, दल रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा महोत्सव- लखनऊ में कला कौशल का प्रदर्शन करेंगी प्रतिभाएं, दल रवाना
विज्ञापन
कासगंज में डीएम हरी झंडी दिखाकर टीम को युवा उत्सव के लिए लखनऊ रवाना करते
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में अब जिले की प्रतिभाएं भी अपनी कला कौशल का प्रदर्शन करेंगी। युवा कल्याण विभाग की ओर से प्रतिभाओं का दल लखनऊ भेजा गया है। डीएम सीपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया है। 12 जनवरी से चार दिन तक लखनऊ में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन होगा। जिसमें देशभर के राज्यों की टीमें सहभागिता करेंगी। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमें भी सहभाग करेंगी जिसमें कासगंज की प्रतिभाओं को भी शामिल किया गया है।
यह प्रतिभाएं लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में सहभाग कर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी। राष्ट्रीय स्तर की अमेरिकन फुटबॉल खिलाड़ी मीनू धनगर एवं राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी दीपक राजपूत को भी भेजे गए युवाओं के दल में शामिल किया गया है। युवा कल्याण अधिकारी सुमित चौहान ने निगम की बस से इन खिलाड़ियों को लखनऊ भेजा है। शनिवार को डीएम सीपी सिंह ने खिलाड़ियों की टीम की बस को हरी झंडी दिखाकर कलक्ट्रेट से रवाना किया।
यह खिलाड़ी भेजे गए
लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में सहभाग करने के लिए हरदेवी, अजयकुमार, अलका, शेर सिंह, सरिता, सुरेंद्र, अवधेश, ओमवीर, उपदेश कुमार, रुचि, विश्ववेदा, निशा, सुनीता, शशि, सलोनी, मंजू, फूलन, चंचल, कंचन, सर्वेश, दिव्या, डौली, बृजमोहन, मीनू, दीपक को भेजा गया है।