{"_id":"69ab0fcf91699e93a00fd433","slug":"youth-dies-in-vehicle-collision-etah-news-c-163-1-eta1003-147303-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत
Fri, 06 Mar 2026 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
सकरौली में बाइक सवार युवक के मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन। संवाद
जलेसर। इसौली मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर को दोषपुर गांव पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार मृतक युवक के चाचा घायल हुए हैं, जिनको गंभीर हालत में आगरा भेजा गया है।
क्षेत्र के गांव सकरौली निवासी राकेश (30) शुक्रवार की सुबह बाइक से पड़ोस के गांव महापुर अपने चाचा प्रेमपाल के साथ गया था। महापुर से वापस आते समय दोषपुर गांव पर सड़क पर तेज रफ्तार से गुजर रहे वाहन की चपेट में आने पर राकेश की मौके पर मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद चालक वाहन सहित भाग गया।
सड़क से गुजर रहे लोगों के जानकारी दिए जाने पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल प्रेमपाल को जलेसर के अस्पताल भेजा, जहां से गंभीर हालत में उसे आगरा भेज दिया गया। पुलिस ने हादसे का शिकार हुए राकेश के शव का पोस्टमार्टम कराया है। हादसे की जानकारी पर राकेश की मौत और प्रेमपाल के घायल होने पर परिवार में कोहराम मच गया।