फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth dies in collision with loader, 7 injured in other accidents

Etah News: लोडर की टक्कर से युवक की मौत, अन्य हादसों में 7 घायल

Tue, 28 May 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 28 May 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in collision with loader, 7 injured in other accidents
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार की देर रात एक बाइक सवार को लोडर वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में तीन महिलाओं सहित सात लोग घायल हुए हैं। जैथरा थाना क्षेत्र के गांव टिकाथर निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि भाई जितेंद्र कुमार (28) सोमवार की देर शाम बाइक से अपनी रिश्तेदारी में अमृतपुर जा रहा था। जैसे ही वह धुमरी के समीप पहुंचा, तभी सामने से आ रही मैक्स पिकअप लोडर गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गाड़ी का चालक ही उसको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा, जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

उधर, थाना रिजोर क्षेत्र में दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कुरीना दौलतपुर निवासी पवन व उसकी पत्नी खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। मुकेश निवासी सुजायतपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद सोमवार की देर रात किसी रिश्तेदार को लेने जा रहा था। रजकोट गांव के पास सामन से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। मैनपुरी के कुरावली से सिकंदराराऊ जा रहे भूपेंद्र निवासी बड़ापुर थाना हसायन जिला हाथरस को कोतवाली देहात क्षेत्र में बाईपास पर पीछे से मैक्स ने टक्कर मार दी। जिससे भूपेंद्र की पत्नी आरती घायल हो गई। मेडिकल कॉलेज से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के मोहल्ला मयूर विहार निवासी मनोज कुमार अपनी बहन के यहां से लौट रहे थे। मिरहची थाना क्षेत्र के गांव नयावांस के पास दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इससे वह गंभर रूप से घायल हो गया। आगरा रेफर किया गया है। अन्य हादसों में बागवाला निवासी फूलश्री व लवकुश निवासी नगला कमल थाना रिजोर भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed