{"_id":"66c776ea319bfa823009c43e","slug":"youth-dies-due-to-electric-shock-in-electric-pole-etah-news-c-163-1-sagr1018-121678-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बिजली के खंभे में करंट आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बिजली के खंभे में करंट आने से युवक की मौत
Thu, 22 Aug 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 22 Aug 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में बिजली के खंभे पर लाइट सही करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
बुधवार की शाम शहर के आवास विकास कॉलोनी के पास विद्युत पोल पर स्ट्रीट लाइट सही करने चढ़े कोतवाली देहात के गांव पूंठ निवासी सुरजीत (18) की मौत हो गई। मृतक के पिता भूपेंद्र ने बताया की बेटा करीब 6 माह से नगर पालिका में स्ट्रीट लाइट के ठेकेदार के साथ मज़दूरी कर रहा था। बेटे ने बताया था कि बिजली के खंभे पर सीढ़ी लगाने व सामान को लाने-ले जाने का उसका काम था। बुधवार की शाम वह काम पर गया था। आवास-विकास कॉलोनी के पास स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत थी। ठेकेदार ने बेटे को बिजली के खंभे पर चढ़ा दिया। जबकि बेटा बिजली कार्य के बारे में जानकारी नहीं रखता था। खंभे पर करंट लगने से वह नीचे गिर पड़ा।
आवाज़ सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेटे को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां रात में उसकी हालत बिगड़ गई। हालत खराब होती देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।