फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth attacked with sharp weapon and injured two women for opposing molestation in Etah

UP Crime: राह चलते की घिनौनी हरकत...विरोध पर धारदार हथियार से किया हमला, सड़क पर तड़पती रहीं लहूलुहान महिलाएं

Sat, 01 Jul 2023 08:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Jul 2023 08:01 PM IST
सार

एटा में एक शराबी युवक ने राह चलते दो महिलाओं से घिनौनी हरकत की। विरोध पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों महिलाएं लहूलुहान होकर सड़क पर तड़पती रहीं। किसी की भी उन्हें बचाने की हिम्मत नहीं हुई। 

विज्ञापन
Youth attacked with sharp weapon and injured two women for opposing molestation in Etah
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शनिवार की दोपहर एक नशेड़ी ने दो महिलाओं से घिनौनी हरकत की। उन्होंने विरोध किया तो धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों महिलाएं लहूलुहान होकर गली में गिर गईं। घटना से मोहल्ले में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। साथ ही घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा।

विज्ञापन


घटना मिरहची थाना क्षेत्र के अंबेडकर मोहल्ला की है। यहां का निवासी भूपेंद्र शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे शराब पीकर गली में अर्धनग्न अवस्था में घूम रहा था। कोमल सिंह के घर के करीब पहुंचा तो दरवाजे पर बैठी महिलाओं को देखकर अश्लील बातें और छेड़खानी करने लगा। विरोध किया तो अपने घर से हंसिया ले आया और ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। इसमें दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। शराबी मोहल्लावासियों को गाली देते हुए धमकी देता रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- चंबल का एक थाना ऐसा भी: बदमाशों से नहीं, बिच्छुओं से खौफजदा हैं पुलिसकर्मी, वर्दी तो कभी जूते में घुसकर काटते
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी हरकतें देख लोग महिलाओं को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। घरों के अंदर से लोगों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी सुभाष बाबू ने बताया कि तहरीर मिल गई है। इसके आधार कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed