{"_id":"66f44a5fd3a7d413e90b7465","slug":"youth-attacked-with-knife-looted-rs-2-lakh-bike-set-on-fire-etah-news-c-163-1-sagr1016-123423-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: युवक पर चाकू से हमला कर 2 लाख लूटे, बाइक को लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: युवक पर चाकू से हमला कर 2 लाख लूटे, बाइक को लगाई आग
Wed, 25 Sep 2024 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 25 Sep 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
एटा। मारहरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम बाइक सवार एक युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। दो लाख रुपये लूट लिए और उसकी बाइक में आग लगा दी। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
देवेंद्र यादव (35) निवासी ग्राम गदुआ बुधवार को मारहरा कस्बे में रहनेे वाली अपनी पत्नी व बच्चों से मिलने आए थे। शाम के समय अपनी बाइक से गांव जा रहे थे। करीब 7.30 बजे पिदौरा से आगे बंबे के पास कुछ लोगों ने उन्हें रुकवा लिया। इन पर जानलेवा हमला करते हुए कई जगह चाकू मारे। इन्हें गड्ढे में डालकर बाइक में आग लगा दी। आसपास के लोग पहुंचे तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को एटा मेडिकल पहुंचाया। वहीं, बाइक में लगी आग को बुझाया गया।
मेडिकल कॉलेज में देवेंद्र ने बताया कि पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव इटारी के कुछ लोगों के पास 6 लाख रुपये उधार थे। इनसे रुपये मांगने पर रंजिश मानने लगे। फर्रुखाबाद से ट्रैक्टर खरीदना था। इस सिलसिले में बुधवार को दो लाख रुपये लेकर मारहरा से गांव जा रहा था। तभी तीन बाइकों पर आए छह-सात लोगों ने रोक लिया और चाकू मारकर रुपये लूट लिए। मेरी बाइक में आग लगा दी।
विज्ञापन
वर्जन
लेनदेन के विवाद में युवक को कुछ लोगों ने चाकू मारकर घायल किया है। लूट और बाइक जलाने के आरोपों की जांच की जा रही है। - राजकुमार सिंह, एएसपी