फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Young woman dies of fever; woman dies of dengue.

Etah News: बुखार से युवती और डेंगू से महिला की मौत

Mon, 07 Sep 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 07 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Young woman dies of fever; woman dies of dengue.
एटा। जिले में बदलते मौसम की वजह से ज्यादातर लोग वायरल बुखार और डेंगू से पीड़ित होने लगे हैं। वायरल बुखार से युवती और डेंगू से महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बरथरी निवासी राखी (22) को रविवार की रात करीब 8 बजे लेकर आए। यहां ममेरे भाई विकास ने बताया कि चार दिन से उसे बुखार आ रहा था। गोलाकुंआ के पास एक निजी चिकित्सक से दवा भी दिलाई दी लेकिन कोई आराम नहीं मिला। जांच में उसकी प्लेटलेट्स कम आई थी। रात को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया।
वहीं लोहाखार निवासी भरतदेवी (55) को परिजन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रविवार की शाम 7ः30 बजे लेकर पहुंचे। यहां उनके दामाद विनय कुमार ने बताया कि 15 दिन से बुखार आ रहा था। निजी क्लीनिक पर उपचार चल रहा था। उनकी जांच कराई तो चिकित्सक ने डेंगू होने की पुष्टि की। वहीं प्लेटलेट्स भी कम हो गई थीं। रविवार की शाम को अचानक उन्हें खून की उल्टी हुई और तबीयत खराब हो गई। इसके बाद मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हार्ट अटैक और सांस में दिक्कत से दो की मौत
इसके अलावा कलावती (80) निवासी लालपुर को रात 11 बजे परिजन लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। बेटा राजेंद्र ने बताया कि उन्हें रक्तचाप बढ़ने की दिक्कत थी जिसका उपचार चल रहा था। रात के वक्त वह सोने के लिए कमरे में गईं तभी उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया। इसके बाद इमरजेंसी में लेकर आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं नगला उदा निवासी सतेंद्र सिंह (72) को परिजन लेकर आए। बेटा सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें कई दिनों से सांस की दिक्कत थी। रात के वक्त अचानक उनकी सांस उखड़ गई। इसके इमरजेंसी लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बुखार पीड़ित लोगों की मौत का मामला सामने आया है। दोनों मृत अवस्था में इमरजेंसी लाए गए थे। परिजन ने डेंगू और बुखार से बीमार होने की बात कही है। क्षेत्र में टीम भेजकर अन्य मरीजों की जांच कराई जाएगी। - डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed