{"_id":"64f37da6bc44871ac3035918","slug":"young-man-who-came-from-ghaziabad-dies-of-fever-two-patients-referred-etah-news-c-163-1-sagr1019-4730-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गाजियाबाद से आए युवक की बुखार से मौत, दो मरीज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गाजियाबाद से आए युवक की बुखार से मौत, दो मरीज रेफर
Sat, 02 Sep 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
एटा/अलीगंज। रक्षाबंधन पर्व पर गाजियाबाद से लौटकर आए युवक की शनिवार को बुखार से मौत हो गई। वहीं मेडिकल कॉलेज से दो बुखार पीड़ितों को आगरा के लिए रेफर किया गया है।
शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव सहसपुर निवासी रुपेंद्र यादव ने बताया कि उसके 18 वर्षीय चाचा गाजियाबाद में एक फैक्ट्री प्राइवेट नौकरी करते थे। रक्षाबंधन के त्योहार पर वह घर आए। उन्हें बुखार आने लगा। इस पर पड़ोस के गांव वाहनपुर में एक चिकित्सक से दो दिन दवा ली। हालत में सुधार नहीं हुआ तो मेडिकल कॉलेज लेकर आए। वहां से शहर के एक नर्सिंगहोम में ले गए। जहां जांच के बाद उन्हें आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। शुक्रवार रात आगरा ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
शनिवार को मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में मलावन निवासी कार्तिक, लभेटा निवासी राम, किदवई नगर निवासी आहिल व विवेक सहित दो अन्य बच्चों को भर्ती किया गया। जहां बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पारस ने विवेक को आगरा रेफर कर दिया। जबकि डेंगू वार्ड में शनिवार को अजय, पिंकू, अनुपम, रमेशचंद्र सहित एक अन्य को बुखार के कारण भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों ने रमेश चंद्र को आगरा रेफर किया। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि बुखार से मौत के बारे में जानकारी नहीं है। सोमवार को गांव में टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
बीमारी से होमगार्ड की मौत
अलीगंज क्षेत्र के गांव टपुआ निवासी होमगार्ड रामलड़ैते (52) की मौत हो गई। वह अलीगंज कोतवाली में ड्यूटी कर रहे थे। शनिवार की सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां पैथोलॉजी कक्ष में कुर्सी पर खून की जांच के लिए सैंपल देने बैठ गए। तभी अचानक दौरा पड़ गया और वहीं उनकी मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक सुधांशु शेखर तथा प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने होमगार्ड के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया।