{"_id":"64ca31d3170e42c54c05a5a6","slug":"young-man-suffering-from-financial-crisis-and-illness-committed-suicide-by-hanging-himself-in-etah-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान युवक फंदे से झूला, घर में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान युवक फंदे से झूला, घर में मची चीख पुकार
Wed, 02 Aug 2023 04:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 02 Aug 2023 04:07 PM IST
सार
एटा में बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घरवालों ने देखा तो घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में बीती रात आर्थिक तंगी और बीमारी से जूझ रहा युवक फंदे से झूल गया। घर वालों ने देखा तो उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
मामला मिरहची थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव का है। गांव निवासी शंकरलाल (40) ट्रक चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। इसी बीच वह एक शारीरिक रोग से ग्रसित हो गया। कई महीनों से इलाज करा रहा था, लेकिन फायदा नहीं मिल रहा था। इसमें उसका काफी पैसा लग गया। बीमारी की वजह से वह गाड़ी भी नहीं चला पा रहा था। गाड़ी न चला पाने से उसकी आमदनी रुक गई और इलाज में बराबर पैसा लग रहा था। इससे वह आर्थिक तंगी की कगार पर आ गया। इस कारण वह परेशान रहने लगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- दिव्यांग दंपती का दर्द: साहब! ADA वालों ने उखाड़ फेंका खोखा, भूखों मर रहे बच्चे...मुझे अपनी दुकान लगा लेने दो
विज्ञापन
परिजन ने बताया कि वह रात में सभी के साथ मकान की छत पर सोया था। रात में न जाने कब नीचे उतर आया। कमरे में लगे पंखा के कुंदे में रस्सी का फंदा बनाकर झूल गया। बुधवार की सुबह जह घर के लोग जगे तो वह नहीं दिखा नीचे आकर देखा तो उनके होश उड़ गए। वह फंदे पर लटका था। उसकी पत्नी व तीन बच्चे हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि परिजन बेटे के आत्महत्या करने से परेशान थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।