{"_id":"65cc64feaec7dae0220b0e6a","slug":"young-man-shot-dead-condition-of-woman-critical-in-land-dispute-in-etah-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भैंस बांधने को लेकर हुआ विवाद, निकाला तमंचा और मार दी गोली; युवक की मौत... महिला की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भैंस बांधने को लेकर हुआ विवाद, निकाला तमंचा और मार दी गोली; युवक की मौत... महिला की हालत नाजुक
Wed, 14 Feb 2024 12:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 14 Feb 2024 12:31 PM IST
सार
एटा में भैंस बांधने को लेकर विवाद हो गया। दूसरे पक्ष ने तमंचा निकाला और सामने वाले को गोली मार दी। युवक की मौत हो गई। जबकि एक महिला की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
भैंस बांधने के विवाद में गोली मारकर युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में बुधवार को जमीन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं गोली लगने से युवक के पक्ष की पुष्पा देवी घायल है। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां से आगरा के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के कठौली गांव में सुबह करीब 10 बजे की है। मृतक के चाचा वेदराम यादव ने बताया कि वर्ष 1989 में गांव के ही गंगा सिंह और इनके भाई लाखन सिंह से 24 डेसीमल जमीन का बैनामा कराया था। बैनामा लालाराम, झम्मन लाल, श्याम लाल और मेरे के नाम था। इस जमीन पर हम लोगों का कब्जा चला आ रहा था।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि करीब तीन वर्ष पहले गांव के ही सुरेंद्र सिंह ने अपने भाई धर्मेंद्र, रवेंद्र, यादवेंद्र, सतेंद्र और बिजेंद्र के साथ मिलकर थाना पुलिस की मिली भगत के चलते जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया था। एक साइड में टिनशेड डाल दिया। हालांकि हमारे पशु बंधते आ रहे हैं। जमीन पर कब्जा करने को लेकर अदालत में मामला डाला गया, जो विचाराधीन है। एसडीएम कोर्ट में भी एक मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन
आरोप है कि बुधवार की सुबह करीब 10 बजे सुरेंद्र अपने भाइयों व भतीजों के साथ योजनाबद्ध तरीके से हाथों में हथियार व लाठी-डंडा लेकर घर के सामने आया। सबसे पहले बुजुर्ग भाई श्यामलाल को पीटने लगे। चीख-पुकार पर भतीजा मानपाल पहुंचा तो उसको तीन गोली मार दीं। जो जान बचाकर घर की ओर भागा लेकिन मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी पुष्पा देवी बीच में आई तो उसको भी गोली मारी गई, इसकी वजह से घायल हो गई।
एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जमीन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। पीड़ित पक्ष शांति बनाए रखें। हमलावरों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। गैंगस्टर व गुंडा अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।