{"_id":"6986d33da5421ee7f900126a","slug":"young-man-found-hanging-in-abandoned-guest-house-in-etah-lover-s-name-written-on-hand-2026-02-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: हथेली पर लिखा सुसाइड नोट, गेस्ट हाउस में दी जान; युवक को क्यों करनी पड़ी खुदकुशी? सन्न कर देगी ये कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हथेली पर लिखा सुसाइड नोट, गेस्ट हाउस में दी जान; युवक को क्यों करनी पड़ी खुदकुशी? सन्न कर देगी ये कहानी
Sat, 07 Feb 2026 01:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:19 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक युवक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। उसकी हथेली पर सुसाइड नोट मिला है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो और हाथ पर लिखा सुसाइड नोट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के जलेसर थाना क्षेत्र के गांव सरसेला में एक युवक मजदूरी की बात कहकर घर से निकला। युवक का शव गांव के पास स्थित कबाड़ हो चुके सरकारी गेस्ट हाउस में फंदे से लटका मिला। मृतक के हाथ पर एक सुसाइड नोट भी लिखा है जो पढ़ने में नहीं आ रहा था। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। थाना जलेसर के गांव सरसेला निवासी गौरव ने बताया कि भाई सौरभ कुमार (28) बृहस्पतिवार को सुबह घर से मजदूरी पर जाने की बात कहकर निकले थे।
विज्ञापन
Trending Videos
बच्चों ने लटका देखा शव
देर रात तक न लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश की। मगर कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पटना पक्षी विहार के सामने स्थित पुराने सरकारी गेस्ट हाउस में पशु चराने गए बच्चों ने शुक्रवार की सुबह शव को फंदे से लटका देखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। शव होने की जानकारी मिलते ही हम लोग भी वहां पहुंचे तो देखा कि शव सौरभ का है। शव घर से लगभग 700 मीटर की दूरी पर मिला।
ये भी पढ़ें - तस्वीरें: सज-संवरकर घर से निकली थी युवती, जिस तरह हुई हत्या…कांप गए लोग; कंबल और काले टेप में बंधी मिली लाश

बाएं हाथ की हथेली पर लिखा दर्द
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई और शव को उतारकर आसपास से साक्ष्य संकलन किया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शव के बाएं हाथ की हथेली पर एक लड़की का नाम लिखा हुआ था। गौरव ने बताया कि भाई सौरभ का गांव की ही एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी वजह से वह मानसिक तनाव में था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
ये भी पढ़ें - लिफाफा गैंग: दंपती को इस तरह बातों में उलझाया, वो समझ भी न पाए; लाखों के जेवर ले उड़े; बदले में दे गए कंकड़

पुलिस जांच में जुटी
सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रथम दृष्ट्या मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण पता लग सकेगा।