फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   young man died of stomach pain and fever while one diagnosed with dengue In Etah

Etah News: पेट दर्द व बुखार से युवक की मौत... एक को निकला डेंगू; 24 घंटे के अंदर इमरजेंसी में पहुंचे आठ रोगी

Sun, 22 Sep 2024 06:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 Sep 2024 06:44 PM IST
सार

जिले में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को बुखार व पेट दर्द से एक और युवक की मौत हो गई। इसे दो दिन से बुखार आ रहा था। एक युवक डेंगू पॉजिटिव आया। उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
young man died of stomach pain and fever while one diagnosed with dengue In Etah
डेंगू - फोटो : amarujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में बुखार के पीड़ितों को जांच में डेंगू व मलेरिया निकल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में मलेरिया के अब तक 20 मामले आ चुके हैं। जबकि डेंगू के 10 मामले दर्ज हैं। हालांकि बुखार से एक भी मौत दर्ज नहीं है। वहीं जबकि सात लोगों की मौत बुखार से हो चुकी है। 

विज्ञापन


रविवार को बागवाला थाना क्षेत्र के गांव भटमई निवासी 42 वर्षीय ब्रजेश की मौत बुखार व पेट दर्द से हो गई। मृतक के भतीजे उपेंद्र कुमार ने बताया दो दिन पूर्व चाचा को बुखार आया था। गांव में ही चिकित्सक के यहां दवा दिलवाई थी। शनिवार की देर रात पेट में दर्द हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रविवार को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर आए। बाद में यहां से अल्ट्रासाउंड कराने गए। इस दौरान हालत बिगड़ गई। दोबारा इमरजेंसी में लेकर पहुंचे चिकित्सक ने मृत बता दिया। वहीं, शनिवार की देर शाम आई रिपोर्ट में नगला ढाक सिरसा टिप्पू निवासी 46 वर्षीय अविनाश कुमार की डेंगू की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया पांच दिन से बुखार आ रहा था। शनिवार को डेंगू-एलाइजा की जांच को सैंपल लिया गया था। उसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शनिवार की दोपहर 12 बजे से रविवार की दोपहर 1 बजे तक बुखार से पीड़ित आठ मरीज उपचार को पहुंचे। उन्हें भर्ती कर उपचार किया गया।


मौसम में बदलाव के कारण बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिले में बुखार से किसी की मौत नहीं हुई है, जो भी मौत हुई वह अन्य बीमारी के कारण हुईं हैं। गांव भटमई में युवक की मौत किसी वजह से हुई, इसकी जांच कराई जाएगी। -डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed