फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   young man became fake inspector and took six lakhs in name of job in police department In Etah

UP: फर्जी दरोगा बन पुलिस विभाग में नौकरी के नाम पर ले लिए छह लाख, खुला राज तो अपनाया यह रास्ता

Sat, 17 Feb 2024 09:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Feb 2024 09:00 PM IST
सार

एटा में युवक ने फर्जी दरोगा बनकर पुलिस विभाग में नौकरी के नाम पर छह लाख रुपये ले लिए। राज खुल गया तो कुछ पैसे वापस कर दिए। बाकी पैसे भी देने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
young man became fake inspector and took six lakhs in name of job in police department In Etah
up police demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में युवक ने खुद को पुलिस उपनिरीक्षक बताया। इस पर पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर 5.85 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। बाद में दबाव बनाने पर 4.95 लाख रुपये वापस कर दिए। पीड़ित ने महिला सहित तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना अवागढ़ में तहरीर दी है।

विज्ञापन


शैलेष निवासी करुआवारा थाना सोरों जिला कासगंज ने बताया कि करीब सात महीने पहले उसे इकरार निवासी बड़ा बाजार कस्बा व थाना मारहरा हाल निवासी नगला मोती थाना अवागढ़ मिला। जो पुलिस की वर्दी पहने हुए थे। उसने खुद को पुलिस में दरोगा बताया। पुलिस ने नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। 

विज्ञापन

दो महीने में घर पहुंच जाएगा नियुक्ति पत्र

अवागढ़ निवासी मूलचंद्र, उसकी पत्नी नीरज व अन्य साथियों संग मूलचंद्र के मकान पर 5.85 लाख रुपये लिए। बताया कि दो महीने में तुम्हारी नियुक्ति पत्र घर पहुंच जाएगा। दो महीने बाद जब नियुक्ति पत्र नहीं लला तो फोन पर बात की। इस पर फर्जी दरोगा ने कहा कि कुछ और दिन की बात है। तुम वर्दी तैयार करा लो।

विज्ञापन
विज्ञापन


शक हुआ तो तहकीकत कर रुपये मांगे। इस पर फर्जी दरोगा ने शिकायत करने पर मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। जब मैंने इधर-उधर से दबाव बनाया तो उसने 4.95 लाख रुपये सिकंदराराऊ में दे दिए। बाकी 90 हजार रुपये 15 दिन में देने को कहा। 

पुलिस कर रही मामले की जांच

इसके बाद मैंने उसका फोन मिलाया तो नंबर बंद था। मूलचंद की पत्नी नीरज से बात हुई तो उसने बताया कि हमारे पास कुछ नहीं है। इनका एक सक्रिय गैंग है जो ठगी का काम करता है। थाना प्रभारी जयंत प्रसाद मौर्य ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed