Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Yogita stood first in the speech competition

Etah News: भाषण प्रतियोगिता में योगिता रही प्रथम

Fri, 17 Oct 2025 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 17 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Yogita stood first in the speech competition
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हरचंदपुर में भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। स्रोत - फोटो : reasi news
एटा। जिला गंगा समिति के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हरचंदपुर कलां में जल संरक्षण, गंगा गीत एवं नमामि गंगे योजना के विषय पर प्रश्नोत्तरी एवं भाषण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने जल संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए और विद्यालय परिसर में जल बचाव अभियान को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। छात्राओं ने ब्रश एवं स्नान के समय अनावश्यक जल व्यर्थ न करने की शपथ भी ली।
विज्ञापन

छात्राओं ने नमामि गंगे योजना की शुरुआत, उद्देश्य, बजट तथा इसके महत्त्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। आयोजित भाषण प्रतियोगिता में योगिता प्रथम, सोनिका द्वितीय, सपना तृतीय, प्रतिभा चतुर्थ तथा मोहिनी पंचम स्थान पर रहीं। नमामि गंगे जिला परियोजना अधिकारी आर्यन गौड़ ने छात्राओं को ईशन नदी जीर्णोद्धार मुहिम से वैचारिक रूप से जुड़ने एवं अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अच्छी आदत के रूप में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या लक्ष्मी द्विवेदी, प्रियंका पांडेय, विमलेश, शालिनी, रंजना कश्यप, रेनु आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed