फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Yogasan is a practice for balancing the body, mind, and soul.

Etah News: शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने की शैली है योगासन

Sun, 21 Jun 2026 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 21 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Yogasan is a practice for balancing the body, mind, and soul.
एटा स्पोर्ट्स स्टेडियम में  योग करतीं कमिश्नर संगीत सिंह, डीएम अरविंद सिंह व अन्य अ​धिकारी। - स
एटा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में रविवार को उत्साह व जनभागीदारी के साथ भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य आयोजन पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम में हुआ जहां हजारों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति और अलीगढ़ मंडल की मंडलायुक्त व नोडल अधिकारी संगीता सिंह सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, विधान परिषद सदस्य आशीष यादव आशू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, जिलाधिकारी अरविंद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र समेत अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

समारोह में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की एलईडी वैन के माध्यम से कोलकाता में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व झांसी में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के योग कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण किया गया जिसे उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक देखा और उनके विचारों को सुना। मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने वाली जीवनशैली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाता है। साथ ही उन्होंने जल संरक्षण, वृक्षारोपण व पॉलीथीन मुक्त वातावरण के लिए भी लोगों को प्रेरित किया। मंडलायुक्त संगीता सिंह ने कहा कि योग को केवल एक दिन के कार्यक्रम तक सीमित न रखकर दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने भी स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का आह्वान किया।
योग प्रशिक्षिका गौरी राठौर और उनकी टीम ने निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार करीब 45 मिनट तक विभिन्न योगासन व प्राणायाम कराए। योग आइकन गुलशन कुमारी ने विभिन्न योग मुद्राओं का प्रदर्शन कर प्रतिभागियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए पौधरोपण भी किया गया। जिला मुख्यालय के अलावा सभी तहसीलों, आठों विकास खंडों, प्रमुख पार्कों, काली नदी घाट व ग्राम पंचायतों व मानव कल्याण आश्रम में भी योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पूरे जिले में योग दिवस स्वस्थ, नशामुक्त व संस्कारित समाज के निर्माण के संकल्प के साथ मनाया गया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) लालता प्रसाद शाक्य, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संगम लाल, उपजिलाधिकारी श्वेता सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी राजकुमार मौर्य, पीडी सुरेंद्र कुमार गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और नागरिक मौजूद रहे।

एटा स्पोर्ट्स स्टेडियम में  योग करतीं कमिश्नर संगीत सिंह, डीएम अरविंद सिंह व अन्य अधिकारी। - स

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed