एटा। यश योग सेवा समिति द्वारा रविवार को पीएसी छावनी परिसर में शिविर लगाकर जवानों को योग कराया गया। योग से होने वाले शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ की भी जानकारी दी गई। समिति के अध्यक्ष एवं संरक्षक यशवीर सिंह चौहान ने कहा कि नियमित योग करने से बीमारियों से बचा जा सकता है और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा उदय होती रहती है। इसलिए योग को जीवन की अन्य प्रक्रियाओं के साथ शामिल करना जरूरी है।
योग शिविर का शुभारंभ गणेश मंत्र, गायत्री मंत्र और महामृत्युंज मंत्र उच्चारण करने के साथ किया गया। इसके बाद ताड़ासन, वृक्षासन, मंडूकासन, हस्तपादासन, योगिन-जोगिन ताड़ासन, मकरासन, मरकटासन, धनुराषन, वज्रासन आदि को कराया गया और इनके बारे में जानकारियां भी दी गईं। इस मौके पर समिति की महिला प्रभारी आशू वार्ष्णेय, शशि जौहरी, नीलम माथुर, नेहा माथुर, पतंजलि प्रमुख वीनेश जैन, आर्य समाज प्रमुख दिनेश चंद्र बंधु, विनीता तिवारी, मृदुलकांत, डॉ. सतेंद्र सिंह तोमर, केके मिश्रा, डॉ. राजकुमार सोलंकी, बीपीएस स्कूल प्रबंधक अशोक यादव, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।