फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Wrong comment on woman  in Etah and thrashed along with family for complaining

Etah: महिला पर किया गलत कमेंट, शिकायत पर परिवार सहित मिलकर पीटा, मुंह से डालने लगी खून, पुलिस कर रही तलाश

Mon, 02 Jan 2023 05:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Jan 2023 05:27 PM IST
सार

एटा जिले में युवक ने पड़ोसी महिला पर गलत कमेंट किया। महिला ने सुन लिया तो वह उसके घर शिकायत करने गई। इस पर युवक ने बहन, भाभी व मां के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। 
 

विज्ञापन
Wrong comment on woman  in Etah and thrashed along with family for complaining
मारपीट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एटा में सोमवार की सुबह करीब सात बजे मामूली कहासुनी पर दबंगों ने एक महिला को जमकर पीटा। अंदरूनी चोटें आने की वजह से पीड़िता को खून की उल्टियां होने लगीं। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के जिरसमी गांव का है। यहां दबंगों की पिटाई से रीना देवी पत्नी बादशाह घायल हो गई। पुलिस ने इसको इमरजेंसी में सुबह करीब नौ बजे भर्ती कराया। पीड़िता के पति ने गांव के ही बृजेश कुमार, इसकी बहन अंजलि व रागिनी, भाभी हेमलता और मां ओमवती के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


पति बादशाह ने बताया कि बृजेश ने पत्नी के बारे में गलत बातें भी कही। इस पर वह शिकायत करने उसे घर गई थी। इसी समय आरोपियों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसकी वजह से उसे अंदरूनी चोटें लगी हैं। इससे उसे खून की उल्टियां होने लगीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल सुनील कुमार ने बताया कि महिला की पिटाई करने वाले परिवार के ही लोग हैं। महिला के बारे में आरोपी द्वारा कोई बात कही गई थी। इसकी शिकायत करने पर पीटा गया है। तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed