{"_id":"6638bb3c5e6582972b0becc7","slug":"women-workers-who-came-to-get-duty-cut-with-innocent-children-were-disappointed-etah-news-c-163-1-sagr1017-116490-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मासूम बच्चों को लेकर ड्यूटी कटवाने पहुंचीं महिला कार्मियों को मिली मायूसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मासूम बच्चों को लेकर ड्यूटी कटवाने पहुंचीं महिला कार्मियों को मिली मायूसी
Mon, 06 May 2024 04:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 06 May 2024 04:43 PM IST
विज्ञापन
एटा। पोलिंग पार्टियों के रवाना होने तक भी महिला कार्मिक ड्यूटी कटवाने का प्रयास करती रहीं। ड्यूटी से बचने के लिए मासूम बच्चों को लेकर मंडी समिति पहुंचीं। यहां अधिकारियों को छोटा बच्चा होने का हवाला दिया, लेकिन अधिकारियों ने किसी की नहीं सुनीं और कोई बहाना न सुनते हुए ड्यूटी पर भेजा गया।
लोकसभा क्षेत्र एटा और आगरा के लिए मंगलवार को मतदान होना है। इसको लेकर सोमवार को पोलिंग पार्टियों को मंडी समिति से रवाना किया गया, लेकिन कुछ महिला कार्मिक चुनावी ड्यूटी नहीं करना चाहती थीं। इसको लेकर ड्यूटी कटवाने में अंतिम दिन तक जुटी रहीं। एक महिला ने अपना नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि वह शिक्षिका है, बच्चा छोटा है। उसकी देखभाल में परेशानी आ रही है। इसकी वजह से ड्यूटी कटवाने का प्रयास किया था, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कोई राहत नहीं दी गई और मायूस लौटना पड़ा। अब बच्चे को लेकर ड्यूटी करने जा रहे हैं। इस तरह की अन्य महिलाएं भी ड्यूटी कटवाने की फिराक में लगी रहीं, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में अपनी टीम के साथ ड्यूटी करने के लिए जाना ही पड़ा।