फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Women involved in the purchase of Holly

महिलाएं जुटी होली की खरीददारी में

Fri, 18 Mar 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Fri, 18 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Women involved in the purchase of Holly
महिलाएं जुटी होली की खरीददारी में - फोटो : अमर उजाला
होली का पर्व नजदीक आने के साथ ही बाजारों में भी त्योहार को लेकर रौनक दिखने लगी है। अभी यह रौनक वस्त्र विक्रेताओं, कचरी एवं अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानों पर है। महिलाएं अपने परिवार के साथ खरीदारी करने लगी है।
विज्ञापन


होली के त्यौहार में 4 दिन का समय शेष रह गया है। लोगों ने समय नजदीक आने पर त्योहार को मनाने की तैयारियां शुरू कर दी है। पहला ध्यान बच्चों के कपड़ों व अन्य सामान की खरीदारी पर है। विक्रेताओं ने भी नई-नई फैशन के कपड़े अपने यहां मंगाए हैं। महिलाएं कपड़ों की खरीदारी के लिए दुकानों पर पहुंच रही है। इसके अलावा अन्य सामान की खरीदारी भी बाजारों से होने लगी है। घरों पर रंगोली सजाने के लिए गुलाल की खरीदारी हो रही है तो वहीं तरह तरह के पकवान बनाने के लिए भी बाजार से सामान की खरीदारी शुरू हो चुकी है। दुकानदार काफी खुश नजर आ रहे है। वस्त्र विक्रेता अंशुमान कुमार ने बताया कि त्योहार के लिए ग्राहक अब बाजार में आने लगे है। उम्मीद है कि त्योहार पर अच्छी बिक्री होगी। गृहणी सरिता का कहना है कि त्यौहार के समय अधिक व्यस्तता रहती है, जिसके चलते उन्होंने अभी से ही कपड़े आदि खरीदना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed