{"_id":"67e825031e29e1117204cbb4","slug":"womans-body-found-on-the-floor-father-accuses-of-murder-etah-news-c-163-1-eta1001-131607-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: फर्श पर मिला महिला का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: फर्श पर मिला महिला का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Sat, 29 Mar 2025 10:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 29 Mar 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव रोहिना मिर्जापुर में एक महिला का शव घर में फर्श पर पड़ा मिला। सूचना पर मृतका के मायके से परिजन पहुंचे। पिता ने बाइक और ड्रेसिंग टेबिल न देने पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
गांव छलेसर थाना गोंडा जिला अलीगढ़ निवासी सुरेश चंद्र ने बताया कि पुत्री शालू (19) का 22 अप्रैल 2024 को रोहिना मिर्जापुर निवासी मोनू के साथ विवाह किया था। सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज देते हुए घर गृहस्थी का सारा सामान भी दिया था। मगर कुछ दिन बाद ही दामाद व अन्य ससुरालीजन शालू को अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करने लगे। बेटी ने कई बार फोन के माध्यम से बताया भी था कि यह लोग बाइक और ड्रेसिंग टेबल की मांग करते हैं। न देने पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं।
आरोप लगाया कि शुक्रवार को इन लोगों ने बेटी को फंदा लगाकर मार दिया और फरार हो गए। पड़ोस के लोगों ने फोन पर सूचना दी, जिसके बाद हम लोग गांव रोहिना मिर्जापुर पहुंचे। वहां देखा तो बेटी फर्श पर पड़ी हुई थी और गले पर फंदा लगाए जाने के निशान थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शालू के शव का पोस्टमार्टम कराया। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा।