फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman's body found in canal, suspected to have been murdered and thrown away

Etah News: नहर में मिला महिला का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

Sat, 30 Sep 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 30 Sep 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found in canal, suspected to have been murdered and thrown away

विज्ञापन
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र में शनिवार को एक महिला का शव नहर में बहता लोगों ने देखा, इस दौरान पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव को गोताखोरों की मदद से निकलवा कर मोर्चरी में रखवा दिया है। लोगों का अनुमान है कि महिला की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है। फिलहाल पुलिस मामले जांच में जुटी है।

अरथरा गांव के पास पक्की नहर पुल के पास स्थानीय लोगों ने शनिवार की सुबह 10 बजे के करीब एक महिला का शव पानी में बहता देखा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। शरीर पर चोटों के निशान तो नहीं थे, लेकिन जीभ बाहर निकली थी। इससे गला दबाकर हत्या किए जाने और शव को पानी में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। मृत महिला के शरीर पर एक ब्लाउज व पेटीकोट था। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि शव 4 से 5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। जो पीछे से पानी में बहकर आया है। पक्की नहर से शव को बरामद किया गया है। जिसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है और पोस्टमार्टम हाउस स्थित मोर्चरी में रखवा दिया गया है। प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला प्रतीत हो रहा है। मौत होने की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed