फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman's Body Found Hanging; Murder Alleged

Etah News: महिला का फंदे पर लटका मिला शव, हत्या का आरोप

Tue, 31 Mar 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 31 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Woman's Body Found Hanging; Murder Alleged
स्वीटी देवी फाइल फोटो
एटा। थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुसाढ़ी गांव में 23 वर्षीय एक महिला ने सोमवार की शाम संदिग्ध परिस्थिति में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। वहीं मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


कुसाढ़ी निवासी पुष्पेंद्र कुमार की तीन साल पहले अलीगंज क्षेत्र के पारहिया निवासी राकेश की पुत्री स्वीटी देवी के साथ शादी हुई थी। सोमवार की शाम करीब 5 बजे घर में स्वीटी देवी ने साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

शाम के वक्त करीब छह बजे उसके घर पर दूध लेने के लिए ग्राहक पहुंचे तो दरवाजा खुला हुआ था। अंदर देखा तो स्वीटी का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद ग्राहक ने आस-पड़ोस के लोगों को सूचना दी। लोगों ने पुलिस और परिजन को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्पेंद्र के भतीजे अजय कुमार ने बताया कि सोमवार को घर के सभी लोग पुष्पेंद्र के साढ़ू के खत्म होने पर गाजियाबाद गए हुए थे। घर में अकेली स्वीटी मौजूद थी। इसी दौरान उसने फंदा लगा लिया। वहीं मायके पक्ष की ओर से मृतका के चचेरे भाई उद्देश्य ने बताया कि स्वीटी की हत्या की गई है। मां नीरज ने बताया कि स्वीटी के तीन साल से कोई संतान नहीं हो रही थी। इसको लेकर उपचार कराने के लिए मायके बुला लिया था। शनिवार को सास रामसती उसे जबदस्ती ससुराल ले गई। सोमवार को उसकी हत्या कर दी गई। प्रभारी थानाध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। इस संबंध में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed