फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman's body found hanging, murder alleged

Etah News: फंदे पर मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Mon, 11 Aug 2025 05:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 11 Aug 2025 05:40 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, murder alleged
एटा। एक महिला का शव रविवार शाम को फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष की ओर से हत्या का आरोप लगाया गया है। सूचना पर सीओ सदर, थाना पिलुआ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सकीट थाना क्षेत्र के गांव सरैया निवासी किशनपाल ने बताया कि बहन गीता (30) का विवाह 10 वर्ष पूर्व थाना पिलुआ के गांव बादामपुर निवासी जितेंद्र कुमार के साथ किया था। कुछ दिनों बाद ही जितेंद्र गलत सोहबत में पड़ गया जिसके कारण शराब पीने के आदी हो गया। गीता मना करती तो उसको शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। बच्चों के सामने गालियां देते हुए पीटता था। इसकी शिकायत कई बार गीता ने फोन कॉल के माध्यम से मायके में की थी। इसके हिस्से में पौने चार बीघा जमीन आती है उसमें से कुछ बिना पूछे ही शराब पीने के लिए बेच दी।
विज्ञापन

आरोप है कि गीता ने जब विरोध किया और कहा कि हमारे भी 4 बच्चे हैं तो जितेंद्र ने गीता को गला दबाकर मार दिया। घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को साड़ी के फंदे से बांधकर लटका दिया। सीओे सदर संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही कारण पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed