{"_id":"679f2796778b8c00b709908d","slug":"woman-showed-dream-of-profit-on-telegram-lost-9-80-lakh-rupees-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: टेलीग्राम पर दिखाया मुनाफे का ऐसा सपना, बातों में आ गई महिला; गंवा दिए 9.80 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: टेलीग्राम पर दिखाया मुनाफे का ऐसा सपना, बातों में आ गई महिला; गंवा दिए 9.80 लाख
Sun, 02 Feb 2025 01:37 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:37 PM IST
सार
शातिर ने महिला से टेलीग्राम और व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया। ट्रेडिंग व्यापर के संबंध में चैट करना शुरू कर दिया। अलग-अलग नंबर पर यूपीआई से पेमेंट डलवा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
एटा के साइबर थाना में अनु निवासी शांति कॉलोनी थाना पतलीकुल जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि टेलीग्राम पर ट्रेडिंग व्यापार में निवेश के नाम पर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कराकर 9.80 लाख रुपये की ठगी कर ली।
अनु ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि वह अपने साथियों के साथ जिला मुख्यालय पर हिमालय बुद्धिस्ट मार्केट में व्यापार करने आई हैं। 11 जनवरी को अज्ञात नंबर से उसके व्हाट्सएप पर ऑनलाइन ट्रेडिंग करने के संबंध में मैसेज आया।
अज्ञात व्यक्ति ने उसकी टेलीग्राम आईडी लेकर संपर्क किया। इसके बाद अलग-अलग आईडी से ट्रेडिंग व्यापार के संबंध में चैट करना शुरू कर दिया। ट्रेडिंग पोर्टल के नाम पर ग्लोबल फाइनेंशियल कस्टमर सर्विस बताते हुए अलग-अलग नंबर पर यूपीआई से पेमेंट डलवा लिया।
विज्ञापन
इस दौरान अनु ने 4.90 लाख रुपये ट्रांसफर किए। इतने ही रुपये अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी करते हुए खातों में डलवाए। कुल मिलाकर 14 जनवरी तक 9.80 लाख रुपये की ठगी उसके साथ हो गई। सीओ सदर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।