{"_id":"6240a38b6ebc7b616f6b9bc8","slug":"woman-shot-in-suspicious-circumstances-referred-etah-news-agr528332179","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला को लगी गोली, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में महिला को लगी गोली, रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। संदिग्ध परिस्थिति में बागवाला थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक महिला को गोली लग गई। उसको मेडिकल कॉलेज से गंभीर स्थिति में आगरा रेफर किया गया है। महिला की शादी नवंबर में हुई थी, और वह होली पर अपने मायके आई थी।
गांव बबरौती निवासी जयप्रकाश की 24 वर्षीय पुत्री रितू की शादी नवंबर 2021 में हाथरस जनपद के गांव ढकई निवासी पुनीत से हुई है। रविवार को रितू की बहन सीतूू व गांव के अन्य लोग गंभीर स्थिति में उसे लेकर मेडिकल कॉलेज जाए। जहां इमरजेंसी में पूछताछ के दौरान सीतू ने बताया कि वह गांव में चाची के यहां जाने के लिए तैयार हो रही थीं।
रितू घायल कैसे हुई, जानकारी नहीं है। वहीं गांव के अन्य लोगों ने भी मामले में अनभिज्ञता जता दी। इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे डॉ. राहुल वार्ष्णेय ने बताया कि महिला के गोली लगी हुई प्रतीत हो रही थी। उसकी बांह व गले में चोटें हैं। गंभीर स्थिति देखते हुए उसको आगरा रेफर कर दिया गया है। बागवाला थानाध्यक्ष फूलचंद्र ने बताया कि महिला के गोली लगने की कोई सूचना थाने पर नहीं दी गई है।