फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman's body found hanging on a noose, accused of murder

फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Wed, 29 Jun 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging on a noose, accused of murder
एटा। पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव बमनई में एक 32 वर्षीय महिला का शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला मैनपुरी के गांव परदमन निवासी दयाराम ने बताया भतीजी चरन देवी की शादी 12 वर्ष पूर्व गांव बमनई निवासी पुष्पेंद्र के साथ की थी, दो बच्चे भी हैं। मंगलवार की रात सूचना मिली कि भतीजी ने फांसी लगाकर जान दे दी है। सूचना पर उसकी ससुराल पहुंचे, जहां उसका शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

जानकारी करने पर पता चला पति पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी के चलते उसकी हत्या की गई है। थानाध्यक्ष पिलुआ दिनेश सिंह ने बताया महिला ने फंदा लगाकर जान दी है। उसके मायके पक्ष को कई बार कॉल की गई, लेकिन वह थाने नहीं आए। चौकीदार से सूचना के आधार पर शव का पंचनामा भरा गया है। थाने में तहरीर आएगी तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed