{"_id":"649c6b5df2dd4f65aa0609c7","slug":"woman-raped-by-showing-pistol-etah-news-c-163-1-sagr1017-1510-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तमंचा दिखाकर किया महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तमंचा दिखाकर किया महिला से दुष्कर्म
Wed, 28 Jun 2023 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 28 Jun 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर में घुसकर तमंचा दिखाकर दुष्कर्म किया गया। महिला ने अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला का कहना है कि 23 मई 2023 को वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि तभी गांव का रामसनेही घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। जब इसका विरोध किया तो तमंचा निकाल लिया और हत्या की धमकी देकर उसने दुष्कर्म किया। बाद में थाने पर गई तो पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। जिसे चलते अदालत की शरण लेनी पड़ी। थाना प्रभारी सुभाष बाबू ने बताया कि मामला पूरी तरह से झूठा है। आरोपी महिला का जेठ है, जो अविवाहित है। उसकी संपत्ति हड़पने को लेकर मुकदमा दर्ज करा दिया है। जबकि महिला का पति ऐसा कुछ भी नहीं होने की बात कह चुका है।
वहीं कोतवाली में शहर के ही एक मोहल्ले के व्यक्ति ने 15 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ करने और उस पर शादी के लिए दबाव बनाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि मोहित श्रीवास्तव निवासी गांव बरथरी थाना बागवाला बेटी के साथ छेड़छाड़ करता आ रहा है। शादी करने के लिए कहता है। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच की जा रही है।