{"_id":"6a2af056afbf090e610f6e28","slug":"woman-on-motorcycle-dies-after-being-hit-by-a-dumper-truck-etah-news-c-163-1-eta1003-151840-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत
Thu, 11 Jun 2026 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
जलेसर क्षेत्र में सड़क हादसा होने के बाद सड़क पर लगा जाम। संवाद
जलेसर। सकरौली थाना क्षेत्र के गांव इसौली पर बृहस्पतिवार की सुबह हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुई महिला अपने बहनोई के साथ बाइक से अपने गांव लौट रही थी।
हादसे का शिकार सकरौली थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी निर्भय गौरव की पत्नी कमलेश हुई है। जो बृहस्पतिवार की सुबह अपने बहनोई विनेश के साथ बाइक पर सवार होकर सासनी से अपने गांव आ रही थी। गांव के नजदीक आने पर उनकी बाइक इसौली पहुंची थी कि सामने से आ रहे डंपर की चपेट में आने से कमलेश बाइक से सड़क पर गिर गई। सड़क पर गिरने से कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर महिला के परिजन रोते-बिलखते घटना स्थल पर आ गए। हादसे में महिला के बहनोई विनेश को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
राजा का रामपुर। अलीगंज-दरियावगंज मार्ग स्थित गांव कैला के पास बृहस्पतिवार की दोपहर को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार नवीशेख और अमीन घायल हुए हैं। हादसे में घायल दोनों युवक कासगंज जिले के नदरई के निवासी हैं, जो गांव-गांव फेरी लगाकर किराने का सामान बेचते हैं। दोनों युवक कैला गांव से पड़ोस के गांव पहरा जा रहे थे, रास्ते में सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में कर दोनों घायल युवक को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
मथुरा-बरेली हाईवे पर मक्का से भरा ट्रक पलटा
मारहरा। मथुरा-बरेली हाईवे स्थित पिवारी गांव के पास मक्का से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बुधवार की शाम को ट्रक के पलटने पर मक्का सड़क पर बिखर गई। हादसे में चालक-क्लीनर सकुशल बच गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बुल्डोजर की व्यवस्था कर सड़क पर पलटे ट्रक और ग्रामीणों की मदद से मक्का को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। ओवरलोड होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।