फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   woman dies who living with lover in Etah husband says she was murdered

45 की उम्र में हुआ प्यार: युवक को पीटा, उसकी बीबी व घर पर कर लिया कब्जा, समाज से मिले ताने तो उठाया खौफनाक कदम

Wed, 07 Jun 2023 10:57 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 07 Jun 2023 10:57 AM IST
सार

एटा में एक युवक को 45 की उम्र में प्यार हो गया। उसने युवक को पीटकर भगा दिया और उसकी बीबी व घर पर कब्जा कर लिया। समाज से ताने मिलने लगे खौफनाक कदम उठाया...

 

विज्ञापन
woman dies who living with lover in Etah husband says she was murdered
45 की उम्र में हुआ प्यार

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने लगी महिला की मौत हो गई। पति को जानकारी हुई तो वह भी मौके पर पहुंचा। पति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। पति ने प्रेमी द्वारा हत्या करने की बात कही गई है।  

विज्ञापन

पति को पीटकर भगाया, उसी के घर रहने लगा

घटना जैथरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी युवक ने बताया कि गांव का ही दबंग बंटू सिंह करीब तीन वर्ष से मेरे ही घर में मेरी पत्नी के साथ रह रहा है। मैंने विरोध किया तो उसने पीटकर मुझे घर से निकाल दिया। मेरी पत्नी व 11 साल की बेटी के साथ मेरे घर पर रहने लगा। बताया कि बंटू करीब 45 वर्ष का है, जबकि पत्नी की उम्र 30 वर्ष है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- शादी से पहले मामा का हंगामा: रखी ऐसी शर्त, सुनकर उड़े लोगों के होश; जयमाल भूल दूल्हा-दुल्हन पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी ने आसपास लोगों को दी सूचना

कहा कि समाज के लोग बंटू की इस हरकत पर उसे ताने मारने लगे। उससे उसकी बेइज्जती होने लगी। इस पर उसने मेरी पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के तहत दो दिन पहले रविवार की रात गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। सुबह बेटी ने शव पड़ा देखा तो उसने आसपास के लोगों को सूचना दी। 


यह भी पढ़ेंः- सुबह उठकर सीधे थाने पहुंची सास: बोली-साहब! मेरे पैर नहीं छूती बीटेक पास बहू, बात सुनकर पुलिस

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी

बताया कि इसकी जानकारी मुझे भी मिली। बताया कि मैं बाहर था इसलिए सोमवार की शाम तक घर आ सका। इसके बाद पुलिस को खबर दी। थानाध्यक्ष ने रामेंद्र शुक्ला ने बताया कि महिला की मौत हुई है। महिला करीब छह वर्ष से अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। बीमारी से मौत होने की बात कही जा रही है। पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed