फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman body found hanging in Etah while in laws are absconding from spot

UP News: 'पहले पीटा फिर गला दबाकर मार डाला...शव को फंदे पर लटकाकर फरार' कहते-कहते बिलख पड़ी विवाहिता की मां

Sat, 01 Jul 2023 09:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Jul 2023 09:11 PM IST
सार

पहले बेटी को पीटा फिर गला दबाकर मार डाला। इसके बाद शव को फंदे पर लटकाकर ससुरालीजन फरार हो गए। कहते-कहते विवाहिता की मां बिलख पड़ी। 

विज्ञापन
Woman body found hanging in Etah while in laws are absconding from spot
थाना कोतवाली देहात, एटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में शुक्रवार की देर शाम महिला का शव फंदे पर लटकता मिला। ससुरालीजन मौके से फरार हैं। मायके वालों ने पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या करने और शव को फंदे पर लटकाने की बात कही है। मृतका के पति सहित छह ससुरालीजन के खिलाफ मृतका की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला पुड़िहार की है। यहां के निवासी अतवीर सिंह की पत्नी शीलम देवी (24) की मौत हुई है। मृतका की मां गुड्डो देवी निवासी गांव नगला गुलरिया, थाना सकीट का आरोप है कि बेटी की पिटाई करने के बाद गला दबाया गया है। बाद में शव को फंदे पर लटका दिया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- चंबल का एक थाना ऐसा भी: बदमाशों से नहीं, बिच्छुओं से खौफजदा हैं पुलिसकर्मी, वर्दी तो कभी जूते में घुसकर काटते
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि बेटी को अतवीर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करता चला आ रहा था। कुछ समय बाद दोनों को एक बेटा हुआ तो सोचा कुछ बदलाव आएगा। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। अतवीर ने अपने भाई हरवीर सिंह, मनवीर सिंह, साधू सिंह और बहन रंजना व नीतू के साथ मिलकर पिटाई की। इसकी वजह से चेहरे पर चोटों के निशान भी बने हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः- UP News: मक्का के खेत में हो रही थी हलचल...फिर पहुंची पुलिस, दृश्य देखकर खिसक गई पैरों तले जमीन

बताया कि जानकारी मिलने पर परिजन के साथ बेटी की ससुराल पहुंची तो शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। जबकि, ससुरालीजन फरार हो थे। थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि महिला की करीब पांच वर्ष पहले शादी हुई थी। दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर मायके वालों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed