फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman beaten in home, idols

Etah News: घर में घुसकर महिला को पीटा, कपड़े फाड़े

Tue, 15 Apr 2025 05:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 15 Apr 2025 05:21 PM IST
विज्ञापन
Woman beaten in home, idols
एटा। थाना सकीट में एक महिला ने छविराम सिंह निवासी नगला काजी सहित सात लोगों के खिलाफ अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि छविराम ने अपने साथियों के साथ घर का दरवाजा तोड़कर सास को गालियां देते हुए पीटा। इतना ही नहीं कपड़े फाड़ते हुए जान लेने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने रिपोर्ट में लिखाया है कि 5 मार्च को शाम के समय सास के साथ उपलों का बिटौरा बना रही थी। तभी गांव नगला काजी निवासी छविराम सिंह, वीरपाल, कुमरपाल, मंता देवी और प्रशांत आकर गालियां देने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने मिलकर पीटा। शिकायत करने थाने में गई तो नाराज होकर रात के समय यह लोग घर में घुसकर आ गए।
विज्ञापन

ये लोग आते ही सास को लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीटने लगे। कपड़े फाड़कर जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। डायल 112 पर कॉल की तो पुलिस आई और बिना कोई कार्रवाई किए ही वापस चली गई। कहीं सुनवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। सीओ सकीट कृतिका सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed