{"_id":"61aa57c8c5e9ac4c5c50331b","slug":"woman-and-old-man-killed-in-road-accidents-etah-news-agr516705073","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला और वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला और वृद्ध की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसों में महिला और वृद्ध की मौत
एटा। छिछैना पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वृद्ध की मौत हो गई। वहीं सिढ़पुरा में बाइक सवार महिला गिर र्गई। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की भी मौत हो गई।
गांव बक्सीपुर राजपुर निवासी सुरेश ने बताया उसके पिता होतीलाल(67) रिश्तेदारी में गमी की सूचना पर मानिकपुर गए थे। वहां से वह पैदल घर आ रहे थे। छिछैना पुल के पास शाम चार बजे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मलावन थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि हरीर मिल गई है, रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। वहीं फिरोजाबाद के थाना दक्षिण के हिमायूंपुर निवासी गुड्डी देवी(50) बृहस्पतिवार को दामाद विजय सिंह के साथ सिढ़पुरा कस्बे में अपनी बहन के घर जा रही थी। देर शाम सिढ़पुरा पहुंची ही थी कि बाइक से गिर गई। गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।