फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman accused of theft beaten up, FIR lodged against husband and three others

Etah News: चोरी का आरोप लगा महिला को पीटा, पति सहित तीन पर प्राथमिकी

Tue, 23 Dec 2025 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Woman accused of theft beaten up, FIR lodged against husband and three others
एटा। गांव बदरिया निवासी पिंकी ने कोतवाली देहात में पति सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें लिखा है कि पति राहुल और इनके भाई राजीव व अमित मिलकर अतिरिक्त दहेज की मांग करते हैं। पीड़िता की चाची का आरोप है कि दामाद ने चोरी का आरोप लगाया तो उनके भाइयों ने लात-घूंसों से पीटा।
विज्ञापन

थाना सकीट के गांव भगवंतपुर निवासी अनीता देवी ने बताया कि भतीजी पिंकी का विवाह लगभग 6 वर्ष पूर्व गांव बदरिया निवासी राहुल के साथ किया था। कुछ दिन बाद ही पिंकी के माता-पिता की मौत हो गई। इसी बात का फायदा उठाकर यह लोग उसे अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए मानसिक व शारीरकि रूप से प्रताड़ित करने लगे। इस मामले में कई बार पंचायत हुई मगर वे लोग नहीं माने। इसकी वजह से लगभग 3 माह पूर्व पिंकी को हम लोग मायके बुला लाए।
विज्ञापन

एक माह पूर्व यह लोग आए और परेशान न करने की कहकर पिंकी को साथ ले गए। वहां पहुंचते ही फिर से प्रताड़ित करने लगे। हद तो तब हो गई जब 22 दिसंबर को इन लोगों ने पिंकी के ऊपर जेवर चोरी करने का आरोप लगाकर पीटा और जान से मारने का प्रयास किया। इसके बाद मंगलवार को भतीजी को घर ले आए और कोतवाली देहा में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed